Connect with us

RATLAM

हर बूथ से दो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी भाजपा
सुघोष अभियान के मंडल प्रशिक्षण को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न

Published

on



रतलाम 17 दिसम्बर 2022 / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर सोशल मीडिया एवं आई.टी. विभाग का मंडलवार प्रशिक्षण सुघोष अभियान के तहत् आयोजित किया जायेगा। इसमे हर बूथ से दो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। शनिवार को पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय मे बैठक हुई। बैठक मे सुघोष अभियान के प्रभारी भाजपा के जिला मंत्री शेलेन्द्र सिंह सिसोदिया ने अभियान की जानकारी दी।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी कार्यालय मे सुघोष अभियान को लेकर मंडलवार् बैठके आयोजित हो रही है। रतलाम ग्रामीण के मंडलों की बैठक मे कार्यक्रम प्रभारी श्री सिसोदिया ने बताया कि सुघोष अभियान का प्रशिक्षण हर मंडल में आयोजित होगा। जिले के सभी मंडलों मे यह कार्य 25 दिसम्बर तक सम्पन्न करना है। इस अभियान हेतु सभी मंडलों मे बूथ स्तर तक दो-दो कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करना है,जिन्हे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बैठक मे सुघोष अभियान की अन्य तैयारियों की भी चर्चा की गई | इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, राजेन्द्र जाट, राकेश पाटीदार, आन्नदीलाल राठौर, देवीलाल गुर्जर, मंडल महामंत्री अशोक धाकड़, नारूभाई डामर, गणेश मुनीया, अमृतलाल पाटीदार, पुखराज जाट, गोविंद परिहार, बद्रीलाल डोडियार आदि मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!