Connect with us

RATLAM

पुलिस ने सख्त की गश्त:12 बजे के बाद आने-जाने वालों के खींच रहे फोटो, ले रहे जानकारी

Published

on

राम मंदिर चौराहे पर रात 12 बजे के बाद लोगों को रोककर फोटो खींचते पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskar
                                                                                                                 राम मंदिर चौराहे पर रात 12 बजे के बाद लोगों को रोककर फोटो खींचते पुलिसकर्मी।

रतलाम~~31 दिसंबर से पहले पुलिस ने रात्रि गश्त में सख्ती शुरू कर दी है। रात 12 बजे के बाद बाजार से गुजरने वाले लोगों के पुलिस नाम-पते और मोबाइल नंबर नोट करने के साथ ही फोटो भी खींच रही हैं। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने जैसे शराब पीकर वाहन चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी चलने पर कार्रवाई भी की जा रही है।

शहर के चारों थानों को एसपी अभिषेक तिवारी ने अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसमें इलाके में घूमकर गश्त करने वालों के साथ हर थाने ने गश्ती के पाॅइंट बढ़ा दिए हैं। इसमें चौराहों पर तैनात पुलिस रात 12 बजे से सुबह 4.30 बजे के बीच निकलने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ वाहन के नंबर रजिस्टर में नोट कर रही है। यहीं नहीं इनके मोबाइल से फोटो भी खींचे जा रहे हैं और वाहनों के दस्तावेज भी मांगे जा रहे हैं। लोगों से पूछा जा रहा है कि कहां से आ रहे हैं और उनका घर कहां है। उनके आसपास वाले प्रमुख लोगों के नाम भी पूछे जा रहे हैं। शंका होने पर पुलिस थाने ले जाकर भी पूछताछ कर रही है।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को भी पकड़ रहे : नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को भी पकड़ा जा रहा है। इसमें शहर में किसी भी रोड पर कार खड़ी कर उसमें शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस वाले दिन में बैठक ले रहे मोहल्लों में
हर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी मोहल्लों में लोगों को इकट्ठा कर बैठक ले रहे हैं और उसमें सभी को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी नहीं चलने और जो वाहन लेकर निकले उसके पूरे दस्तावेज साथ रखने की समझाइश दे रहे हैं।

समझाइश भी दे रहे पुलिसकर्मी
रात 12 बजे के बाद रोड से गुजरने वाले लोगों को पुलिसकर्मी समझाइश भी दे रहे हैं कि देर रात तक बाजार में नहीं रहे। संदिग्ध स्थिति होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

रात्रि गश्त में लगातार सख्ती बढ़ा रहे हैं
^रात्रि गश्त में लगातार सख्ती की जा रही है। रात 12 बजे के बाद निकलने वालों से उनकी जानकारी ली जा रही है और उन्हें एहतियातन बिना जरूरी काम के देर रात बाहर नहीं निकलने की समझाइश भी दी जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी लगातार कार्रवाई का जा रही है।
अभिषेक तिवारी, एसपी रतलाम

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
कालीदेवी1 hour ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ5 hours ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ13 hours ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

झाबुआ16 hours ago

मद्य निषेध सप्ताह के तहत शा. बा. उ.मा. विद्यालय पिटोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झाबुआ16 hours ago


*सफल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर संभागायुक्त द्वारा जिला प्रशासन एवं टीम सम्मानित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!