Connect with us

RATLAM

दो दिवसीय जैविक भोजन महोत्सव का आयोजन:शहर में पहली बार 2 से 3 फरवरी तक लगेगा जैविक फूड फेस्टिवल

Published

on

दो दिवसीय जैविक भोजन महोत्सव का आयोजन:शहर में पहली बार 2 से 3 फरवरी तक लगेगा जैविक फूड फेस्टिवल

रतलाम~~आज रासायनिक खेती से सभी के स्वास्थ्य पर विपरीत असर हो रहा है, पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में रतलाम में पहली बार जैविक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आमजन जैविक खाद्य सामग्री की ओर न केवल आकर्षित हों बल्कि उनका उपयोग भी करें, इसी उद्देश्य से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बैनर तले दो दिवसीय जैविक भोजन महोत्सव का आयोजन पावर हाउस रोड पर लायंस हॉल में 2 फरवरी से शुरू होगा और यह 3 फरवरी तक चलेगा।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश सह सचिव अनुराग लोखंडे ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अपने पर्यावरण आयाम रतलाम जिला शाखा के माध्यम से जैविक भोजन महोत्सव का आयोजन कर रहा है। उत्सव का उद्देश्य आमजन को रसायन मुक्त खाद्य पदार्थ के प्रति ना केवल जागृत करना है अपितु उनको हर दिन व्यवहार में लाने के लिए भी प्रेरित करना है।जैविक भोजन महोत्सव में आने वाले सभी लोगों को जैविक पदार्थों से बने व्यंजनों का स्वाद दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को सुबह 11 बजे शुभारंभ होगा। फेस्टिवल में प्रतिदिन 11 से रात 10 तक जैविक उत्पादों से निर्मित व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही जैविक उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।जैविक भोजन महोत्सव में भारतीय व्यंजन स्वादजनों को परोसे जाएंगे। व्यंजन की बगिया सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी। दो दिवसीय जैविक व्यंजन उत्सव में मध्यांचल जैविक कृषि विकास समिति के राजेंद्र सिंह राठौड़ का विशेष सहयोग रहेगा। \

इस फेस्टिवल में लोग जैविक उत्पाद भी खरीद सकेंगे
उपभोक्ता सीधे ही उत्पादक से जैविक उत्पाद खरीद सकते हैं। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण प्रमुख नरेश सकलेचा, महेंद्र भंडारी, श्याम लालवानी, संदीप नारले, सुनीता श्रीवास्तव पदाधिकारियों के साथ ही समाजसेवी खुर्शीद अनवर मोहनलाल पिरोदिया, डॉ. अमर सारस्वत, राजेश भार्गव, संजय व्यास, मीनू माथुर, रवि पिरोदिया, श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला के सुदामा मिश्रा सहित अन्य ने आमजन से आह्वान किया कि वे महोत्सव में शामिल होकर जैविक खाद्य वस्तुओं को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक हों।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!