Connect with us

RATLAM

रतलाम जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को पौने छह करोड रुपए से ज्यादा के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया गया 71 ग्रामों में पहुंची विकास यात्रा

Published

on

रतलाम जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को पौने छह करोड रुपए से

ज्यादा के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया गया

71 ग्रामों में पहुंची विकास यात्रा

रतलाम /रतलाम जिले में गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास यात्राओं के दौरान 5 करोड़ 87 लाख रुपए लागत के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया गया।

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में गुरुवार को जनपद आलोट के 21 गांव में विकास यात्राएं निकाली गई। आलोट में 97 लाख 36 हजार रुपए लागत के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 4 लाख 71 हजार रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह बाजना में 15 ग्रामों में विकास यात्रा में पहुंची। बाजना में 18 लाख 89 हजार रुपए लागत के एक निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा 126 लाख रुपए लागत के दो कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जावरा जनपद पंचायत में 7 गांवों में यात्रा पहुंची। जावरा में 13 लाख 44 हजार रूपए लागत के 5 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 24 लाख 35 हजार रुपए लागत के 5 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

जिले की जनपद पंचायत पिपलोदा में 7 गांवो में विकास यात्रा पहुंची। गुरुवार को पिपलोदा में 82 लाख रुपए लागत के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। वही 147 लाख रुपए लागत के 6 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनपद पंचायत रतलाम क्षेत्र के 11 गांव में यात्रा पहुंची। 6 लोकार्पण हुए जिनकी लागत 37 लाख रूपए है। 4 कार्यों का भूमिपूजन हुआ जिनकी लागत 15 लाख 34 हजार रूपए है। सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्रों में गुरुवार को 10 गांव में यात्रा पहुंची। 7 लाख 80 हजार रुपए लागत से एक निर्माण कार्य का एक लोकार्पण हुआ, वही 12 लॉख 55 हजार रुपए लागत के 3 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

जिले के 71 गांवों में पहुंची विकास यात्रा

नगरीय क्षेत्रों के 16 वार्डों में विकास यात्रा आयोजित हुई

रतलाम 3/ विधानसभा रतलाम शहर में विधायक श्री चैतन्य कश्यप, विधानसभा क्षेत्र जावरा में विधायक श्री राजेंद्र पांडे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रुकमणी हेमराज हाड़ा, सैलाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, आलोट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, रतलाम विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल विकास यात्रा में सम्मिलित हुए।

  • जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास यात्राओं के दौरान 257.48 लाख रूपए लागत के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 330.28 लाख रूपए लागत के 22 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
  • रतलाम शहर में 69 लाख रुपए लागत के पांच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
  • विकास यात्राओं के दौरान नगरीय निकायों में 2338 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 2241 आवेदन स्वीकृत किए ग

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

तपस्‍वी प्रिया दीपेश शाहजी ने 32 उपवास की कठोर तपस्‍या पूर्ण की

झाबुआ19 hours ago

कलेक्टर द्वारा जिले के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक रूप से वितरित किये गये चैक*

कालीदेवी1 day ago

गरबा पांडाल से गायब हुई 3 साल की बालिका को काली देवी पुलिस ने चार घंटे में खोज कर किया परिजनों के सुपुर्द।

झाबुआ1 day ago

अवैध शराब की तस्करी मे थांदला का युवक लिमड़ी मे गिरफ्तार               ========================  गुजरात पुलिस कि बड़ी कार्रवाई      ========================   पूर्व मे राजस्थान् के कुशलगढ़ मे पुलिस के हत्थे चढ़ा था थांदला का यह युवक.                                          ========================पुलिस जाँच मे अन्य अपराधों मे भी संलिप्त हो सकता है थांदला का यह युवक

झाबुआ2 days ago

स्वप्रेरणा से मंगलनिधि भेंट कर युवा उद्योगपति ने मनाया अपना जन्मदिवस

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!