Connect with us

Uncategorized

लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर घर तक पहुंचे मोर्चा की बहनें : श्रीनिवासन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक मोर्चा के कार्यक्रमों को सराहा, आगामी कार्ययोजना पर की चर्चा

Published

on

लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर घर तक पहुंचे मोर्चा की बहनें : श्रीनिवासन
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक
मोर्चा के कार्यक्रमों को सराहा, आगामी कार्ययोजना पर की चर्चा

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबिल होगी। यह योजना हर घर तक पहुंचे, पात्र बहनों को इसका लाभ मिले, इसकी जिम्मेदारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की है। यह बात महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन ने केडी रेस्टो, केरवा डेम में आयोजित महिला मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
श्रीमती श्रीनिवासन ने पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महिला मोर्चा प्रदेश भर में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जोड़ने का काम करें। उन्होंने प्रदेश में महिला मोर्चा द्वारा संचालित सुषमा स्वराज अवार्ड, सेल्फी विद लाभार्थी और लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन रविवार को भोपाल प्रवास पर थीं।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की बहनों को लाड़ली बहना योजना की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को उनकी बहनें धन्यवाद प्रेषित करेंगी, जिसके लिए महिला मोर्चा प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में 15 से 30 अपै्रल के बीच मुख्यमंत्री धन्यवाद सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 1070 मंडलों में से 658 मंडलों में लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन के कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। 30 मार्च तक शेष स्थानों पर भी सम्मेलन होंगे। बैठक का संचालन मोर्चा की महामंत्री श्रीमती माया पटेल एवं आभार महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे ने माना।
बैठक में मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, श्रीमती मीना जोनवाल, श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती शशि यादव, प्रदेश मंत्री श्रीमती आशा गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुश्री प्रियांशा उरमलिया उपस्थित थीं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अनेक साधुओं की जन्म नगरी में नगर गौरव दिगम्बर संत श्री पुण्य सागर जी का 6 मई को होगा भव्य मंगल प्रवेश

अलीराजपुर18 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ।

झाबुआ20 hours ago

बंदर की पकड़ने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से सक्रिय.                                                                                        अमले को मिली सफलता बंदर आया कैद मे.

RATLAM1 day ago

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  **** भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग**** सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

RATLAM1 day ago

प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया**आयोग को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में ढिलाई नहीं बरती जाए प्रेक्षकगणों द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में बैठकें ली गई**माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ**प्रेक्षकों ने सिविजिल तथा वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया***आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त***जिला जिला चिकित्सालय रतलाम में आगजनी से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल***

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!