Connect with us

अपना MP

बूथ कार्यकर्त्ता ही भाजपा की असली ताकत : विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छिंदवाड़ा में बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 में हुए शामिल बूथ समिति और पन्ना समिति से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष के घर किया भोजन

Published

on

बूथ कार्यकर्त्ता ही भाजपा की असली ताकत : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष छिंदवाड़ा में बूथ सशक्तिकरण अभियान-2 में हुए शामिल
बूथ समिति और पन्ना समिति से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष के घर किया भोजन

छिंदवाड़ा। बूथ का कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है। यही कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ताकत है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आज भाजपा सशक्त हुई है और सरकार की योजनाएं आम जन तक आसानी से पहुंच रही हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जीताने का महासंकल्प लिया है, उसी संकल्प को संक्रियता के साथ मिलकर पूरा करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छिंदवाड़ा में बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत सांवरी मंडल के लावाघोघरी शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 20 के पदाधिकारियों और पन्ना समिति के सदस्यों से संबोधित करते हुए कही।

ट्रेक्टर चलाकर बूथ पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, कन्यापूजन कर बूथ बैठक ली
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा रविवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर थे, इस दौरान उन्होंने बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत बूथ समिति और पन्ना समिति की बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष लावाघोघरी शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 20 पर आयोजित अभियान में शामिल होने स्वयं ट्रेक्टर चलाकर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल, पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विवेक साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता बूथ पर पहुंचे थे। उन्होंने कन्यापूजन कर अभियान में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ क्रमांक 20 के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका डिजिटल पंजीयन और सत्यापन किया। उन्होंने कार्यकर्ता मुकेश धुर्वे के निवास पर भोजन कर उनके परिवार से भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष ने छिंदवाड़ा नगर मंडल के वार्ड 48 में युवा सम्मेलन में शामिल हुए, जिसमें बाद पुलिस ग्राउंड पहुंचकर गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

कांग्रेस 60 सालों में जो विकास नहीं कर पाई, मोदी जी ने 8 साल में कर दिखाया
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश में सबसे अधिक सत्ता में रही, लेकिन चुनावी नारों और जनता भ्रमित करने का काम किया। कांग्रेस ने 60 सालों में जो विकास नहीं किया, उससे ज्यादा विकास के काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों में केंद्र सरकार ने कर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इंदिरा आवास और गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन हकीकत में गरीब को कुछ नहीं मिला। आज मोदी सरकार में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के पक्के मकान, पक्के शौचालय, उज्जवला गैस, आयुष्मान और जन-धन योजना का सुरक्षा कवच मिला है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सम्मान दुनियाभर में बढ़ रहा है। कई देशों के राष्ट्र अध्यक्ष भारत की प्रशंसा कर रहे हैं। अब तो पाकिस्तान के लोग भी कह रहे हैं कि “हमे मोदी चाहिए“, यह सशक्त और समृद्ध भारत की तस्वीर है।
भाजपा कार्यकर्ता संगठन कार्यों के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरैया शक्ति केन्द्र की टोली एवं उसके अंतर्गत आने वाले त्रिदेवों के साथ बैठक कर बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना और राजनीति करना ही भारतीय जनता पार्टी का मकसद नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन कार्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं, इसलिए अपने बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़े यह जिम्मेदारी भी हमें निभानी है। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है। अब बहनों को 1 हजार रु प्रति माह भाजपा सरकार देगी। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित हर योजना को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। आम जन को हम कार्यकर्ता जितनी सक्रियता से सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे तो प्रतिसाद स्वरूप आमजन हमसे जुड़ेगा।
गांधी जी के सपनों को कांग्रेस ने चकनाचूर किया
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सारना मंडल के जमुनिया शक्ति केंद्र में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहते थे कि भारत गांव में बसता है, गांवों के विकास से ही भारत आगे बढ़ेगा, लेकिन कांग्रेस की सरकारों और उसके भ्रष्टाचार ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के सपनों को चकनाचूर कर दिया। कांग्रेस की नीतियों से गांव, गरीब और किसान बर्बाद हुए, यही वजह रही कि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को यह कहना पड़ा कि दिल्ली से 1 रूपए भेजते हैं, तो गरीब तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जन-धन खाते खुलवाएं, ताकि गरीबों को योजनाओं की मिलने वाली राशि सीधे उनके खातों में पहुंचे। उन्होंने बिचौलियों को खत्म किया आज हर योजना का पूरा पैसा हितग्राही के खाते में पहुंचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता अभियान, खादी को बढ़ावा, किसान सम्मान निधि देकर गांधी जी के सपनों को साकार किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़ाया बूथ कार्यकर्ताओं का गौरव : कमल पटेल
प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है की किसी राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष किसी बूथ पर जाकर एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का बूथ पर आकर कार्य करना यह साबित करता है की भाजपा ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष का बूथ पर आकर पार्टी का कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। ज़िला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा की छिंदवाड़ा का कार्यकर्ता यहां से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित है।

यह रहे उपस्थित
बैठक के संभाग प्रभारी एवं पार्टी की प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी श्री संतोष पारिख, लोकसभा प्रभारी श्री नरेश दिवाकर, श्री शेषराव यादव, श्री नानाभाऊ मोहोड़, श्री मारूति राव खवसे, मंडल प्रभारी श्री रिज़वान कुरैशी, ज़िला उपाध्यक्ष श्री कमलेश उईके, जनपद सदस्य श्री कुबेर सूर्यवंशी, सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री देवीलाल चंद्रवंशी, सरपंच गीता रहन शाह इवनाती, जिला पंचायत सदस्य श्री बिंदु लाल सिंह बट्टी, मंडल संयोजक श्री गोंदिया भलावी, श्री पंच्छा शाह उइके सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

लक्ष्य तोमर (झाबुआ) ने जेईई मेन परीक्षा क्लीयर की…….

indore2 hours ago

कम वोट प्रतिशत, लोकतंत्र के लिए घातक

झाबुआ3 hours ago

बस में रखी बोरियां खोलते ही शॉक्ड रह गई पुलिस, निकलती जा रही थीं 500-500 की गड्डी

RATLAM16 hours ago

एजेंसियां निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिए सजगता से कार्य करें कलेक्टर श्री बाथम ने बैठक में दिए निर्देश***** उपायुक्त सहकारिता श्री सुनील कुमार सिंह को समन्वय अधिकारी का दायित्व सौपा गया

RATLAM17 hours ago

खुले बोरवेल की शिकायत करें बोरवेल की शिकायत हेतु सीएम हेल्पलाइन एप में नया मॉड्यूल शामिल****लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण आगामी 4 मई से 7 मई तक प्रदान किया जाएगा****जिले में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 1 मई से पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तय की गई*****मतदाता जागरूकता के लिए आयोजनों का सिलसिला जारी उत्कृष्ट विद्यालय से साइकिल रैली आयोजित हुई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!