Connect with us

DHAR

पेयजल समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन

Published

on

       धार, 30  मार्च 2023 / कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड श्री राकेश डावर ने  पेयजल समस्या निवारण प्रकोष्ठ का गठन किए जाने का आदेश जारी किया है।  जिसमें प्राप्त होने वाली शिकायतों का संकलन एवं निवारण तथा संबंधित उपखंड के सहायक यंत्री, उपयंत्री को अवगत कराने हेतु पीएमयू के कर्मचारियों को अधिकृत किया गया है। आदेश के तहत उपखंड धार, बदनावर एवं धरमपुरी के लिए संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को पेयजल समस्या निवारण हेतु आने वाली पेयजल संबंधी शिकायत पंजी में दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री, उपयंत्री को पेयजल समस्या संबंधी जानकारी से अवगत कराएंगे। प्राप्त पेयजल समस्या के निराकरण पश्चात निराकरण संबंधी कार्यवाही को भी शिकायत पंजी में दर्ज करने की कार्रवाई संपादित करने के लिए निर्देशित किया गया है। पेयजल समस्या निवारण हेतु प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक अलग-अलग समय में कर्मचारियों को अधिकृत किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!