Connect with us

झाबुआ

11 अप्रैल को जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित होगी पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन कांग्रेस के वचन पत्र के संबंध में कांग्रेस जनों से होंगे रूबरू

Published

on

11 अप्रैल को जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित होगी
पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन कांग्रेस के वचन पत्र के संबंध में कांग्रेस जनों से होंगे रूबरू
झाबुआ: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  कमलनाथ ने इसी वर्ष 2023 मैं होने वाले विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से हर जिले में कांग्रेस जनों से विचार विमर्श कर उनकी भावनाओं विचारों से अवगत होने का निर्णय लिया है
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में हर जिले के विकासशील मुद्दों को अपने वचन पत्र में शामिल करेगी कांग्रेस का प्रदेश वासियों के लिए घोषणा पत्र (वचन पत्र )की रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री विधायक  बाला बच्चन  जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक  हमीद काजी  का झाबुआ आगमन 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा
स्थानीय मनोकामना गार्डन एम टू होटल हॉल में जिला कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित होगा जहां अतिथि गण  समस्त कांग्रेस जनों से वचन पत्र के संबंधी चर्चा हेतु रूबरू होंगे
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष  प्रकाश राका विधायक  विरसिह  भूरिया  वाल सिंह मेडा  प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव  निर्मल मेहता पूर्व विधायक  जेवियर मेडा जिला कांग्रेस संगठन मंत्री जसवंत भाभर  एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे
 इस गरिमा मय  कार्यक्रम में जिले के समस्त नवनियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण शहर कांग्रेस अध्यक्ष गण युवा कांग्रेस अध्यक्ष गण भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष महिला कांग्रेस अध्यक्ष सेवादल अध्यक्ष बूथ कमेटी के अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि जनपद पंचायत प्रतिनिधि सरपंच पंच पार्षद गण पूर्व पार्षद गण मोर्चा संगठन के अल्पसंख्यक विभाग अनुसूचित जाति जनजाति विभाग समाज कल्याण प्रकोष्ठ शिक्षा प्रकोष्ठ बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ आईटी सेल व समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता   गणों को जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपने क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को लेकर अपनी राय प्रकट करने व मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करने का आह्वान किया है

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!