Connect with us

झाबुआ

थाना कालीदेवी पुलिस द्वारा 12 वर्षों से फरार 10 हजार ईनामी स्थाई वारण्टी को गोधरा गुजरात से किया गिरफ्तार

Published

on





थाना कालीदेवी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं फरार स्थाई वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी. एल. कुर्वे व झाबुआ एसडीओपी सुश्री बबीता बामनिया के मार्ग दर्शन में चल रहे फरार स्थाई वारंट तामीली अभियान के तहत आज दिनांक 13.04.2023 को थाना प्रभारी कालीदेवी हिरूसिंह रावत की टीम जिसमें सहायक उनि. उमेश पुरोहित, चौकी प्रभारी माछलिया शोभाराम दनगया, प्र.आर. 560 योगेन्द्र मावी, आर.224 रामकुमार यादव, आर. 593 पानसिंह आर.112 राजेन्द्र चौहान, आर. 225 सुरेश चौहान, आर. 297 कमलसिंह चौहान, आर. दीपक पटेल द्वारा थाना कालीदेवी के अपराध क्रमांक 93/2005 धारा 379 भादवि में वर्ष 2011 से फरार आरोपी वारंटी भारतभाई पिता लाखा पटलिया उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम नाडा थाना सहेरा जिला पंचमहल गुजरात एवं अपराध क्रमांक 178/2019 धारा 341, 427, 147,34 भादवि. में वर्ष 2021 से फरार स्थाई वारंटी कदम पिता जयराम पंणदा निवासी ग्राम माछलिया को दबीश देकर गिरफ्तार किया है, अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातर जारी रहेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!