Connect with us

झाबुआ

कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर की जयंती मनाई

Published

on

कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर की जयंती मनाई
झाबुआ: सामाजिक न्याय एवं समरसता के प्रतिक संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी  की 132 वी जयंती अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने बाबा साहब के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
समस्त कांग्रेस जनों ने उनकी जन्मतिथि के अवसर पर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प दोहराया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि अंबेडकर जी  देश का संविधान बनाने के प्रेरक रहे उस समय छुआछूत का चारों और बोलबाला था जिन का पुरजोर विरोध करते हुए हमेशा दलितों शोषीतो पीड़ितों एवं वंचितों के मसीहा के रूप में जाने गएविधायक वाल सिंग मेडा ने कहा कि  भारतीय सामाजिक व्यवस्था के प्रखर चिंतक समतामूलक समाज के रचयिता महान कानून विद प्रख्यात समाजसेवी भारत रत्न विश्व वंदनीय बाबा अंबेडकर को आज हम नमन करते हैं जिन्होंने इस देश के संविधान की रचना की आज भारतीय समाज में आजादी के 75 वर्षों के बाद भी जारी जाति पाती छुआछूत ऊंच-नीच अस्पृश्यता अ मानवीय व्यवहार के समूल शमन के लिए आज हमें उनके सिद्धांतों को अपनाना होगा आज उन्हें हम श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके मार्गदर्शन में चलने का संकल्प दोहराते हैं
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश भट्ट कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल शहर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गौरव सक्सेना एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाबर पार्षद रशीद कुरेशी मालू डोडियार सचिव गोपाल शर्मा सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र शाह मथियास भूरिया वरुण मकवाना दीपू डोडियार कीलू भूरिया सूरज  भूरिया आदि कांग्रेस जन कार्यक्रम में उपस्थित थे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!