Connect with us

झाबुआ

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित, प्रथम 10 रैंक में 6 लड़किया

Published

on

. थांदला (वत्सल आचार्य) –दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग ने साल 2022 के यूपीएससी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक इशिता किशोर ने यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया है। इशिता किशोर के साथ गरिमा लोहिया और उमा हरथी एन क्रमशः टॉप तीन रैंक हासिल की है, जबकि शीर्ष 10 UPSC परिणाम टॉपर्स सूची में 6 लड़कियां और 4 लड़के हैं।
साल 2022 के UPSC परीक्षा नतीजों में महिलाओं ने शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा। इशिता किशोर ने AIR-1 रैंक हासिल की है। दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया और तीसरे नंबर पर उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रही है।
आपको बता दें कि बीते साल UPSC 2021 परीक्षा में श्रुति शर्मा ने देशभर में पहली रैंक हासिल की थी। बीते साल भी टॉप-3 में लड़कियां ही थी। श्रुति शर्मा पहले स्थान पर, अंकिता अग्रवाल ने सेकंड पोजीशन और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने तीसरी रैंक हासिल की थी। प्रथम दस सफल प्रतिभागियों के रैंक, अनुक्रमांक और नाम निम्न अनुसार हैं।
1
5809986
इशिता किशोर
2
1506175
गरिमा लोहिया
3
1019872
उमा हरथी एन
4
858695
स्मृति मिश्रा
5
906457
मयूर हजारिका
6
2409491
गहना नव्या जेम्स
7
1802522
वसीम अहमद भट
8
853004
अनिरुद्ध यादव
9
3517201
कनिका गोयल
10
205139
राहुल श्रीवास्तव
प्राप्त जानकारी अनुसार विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
इन उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है (i) भारतीय प्रशासनिक सेवा; (ii) भारतीय विदेश सेवा; (iii) भारतीय पुलिस सेवा; और (iv) केंद्रीय सेवाएं, ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’।
विदित हो कि UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। UPSC 2022 के लिए इंटरव्यू 18 मई को खत्म हुए थे।
ऐसे चेक करें परिणाम
UPSC Result 2022 की परीक्षा परिणाम आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 mins ago

भाजपा दीनदयाल मंडल ने शिविर लगाकर चलाया सदस्यता अभियान ,*****सूरजमल जैन मंडल की बैठक सम्पन्न

झाबुआ12 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के आग्रह पर मृतक राजेश गुगलिया के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की

झाबुआ13 mins ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – ****मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ18 mins ago

मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में  कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

झाबुआ23 mins ago

अपने वातावरण में स्वच्छता को विशेष महत्व दें****  विधायक डॉ पांडे

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!