Connect with us

झाबुआ

शासकीय उमा विद्यालय झकनावदा में स्वेटर वितरण हेतु छात्र-छात्राओं को 800 कूपन किए गए प्रदान, प्रथम दिन झकनावदा स्कूल पर होगा आयोजन*

Published

on

*शासकीय उमा विद्यालय झकनावदा में स्वेटर वितरण हेतु छात्र-छात्राओं को 800 कूपन किए गए प्रदान, प्रथम दिन झकनावदा स्कूल पर होगा आयोजन*पेटलावद (निप्र)। शासकीय उमा विद्यालय झकनावदा,कन्या शाला,मिडिल स्कूल में मुंबई निवासी शैलेन्द्र घीया के सौजन्य से श्री मालवा जैन श्वेतांबर महासंघ एवं भारतीय जैन संघटना द्वारा स्वेटर वितरण के तहत स्कूल के छात्र- छात्राओं को 16 नवंबर, शनिवार को दोपहर कूपन का वितरण किया गया। कुल 800 कूपन छात्र- छात्राओं को प्रदान किए गए।कूपन वितरण का कार्य भारतीय जैन संघटना के जिला उपाध्यक्ष एवं झकनावदा कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमट एवं उनके सहयोगी आशीष भांगु ने स्कूल में जाकर किया। यह कूपन शाला में कक्षा 6टीं से लेकर 10वीं तक के छात्र-छात्राआें को प्रदान किए।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री कुमट ने संस्था प्राचार्य रमेश चौरसिया को संपूर्ण आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि झकनावदा में स्वेटर वितरण हेतु आपके विद्यालय का चयन किया गया है। जिले के 9 केंद्रों पर स्वेटर वितरण कार्यक्रम के प्रथम दिन ही 22 नवंबर, शुक्रवार को जैन मित्र शैलेन्द्र घीया एवं कार्यक्रम संयोजक यशवंत भंडारी के साथ अन्य अतिथियों द्वारा आपकी शाला में आकर छात्राआें को कड़कड़ती ठंड से बचाने हेतु स्वेटर वितरित किए गए जाएंगे।*इनका रहा सहयोग*कूपन वितरण कार्य में सहयोग विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में कैलाश कटारा, ओमकारलाल चौयल, मीना शर्मा, पार्वती चौहान आदि द्वारा प्रदान किया गया। अंत में संस्था प्राचार्य श्री चौरसिया एवं स्टॉफ ने आयोजकों के इस कार्य की सराहना की।फोटो-ः शासकीय उमा विद्यालय झकनावदा पर छात्राओं को कूपन वितरित करते कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमट एवं सहयोगी आशीष भांगु।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!