Connect with us

झाबुआ

वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी यशवंत भंडारी को शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जबाबदारी सोपी

Published

on

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना म. प्र.
का शपथ विधी समारोह संम्पन्न
नए पदाधिकारियों को सोपे नियुक्ति पत्र
झाबुआ राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों का पद ग्रहण एवं शपथ विधी समारोह विगत दिनों इंदौर शहर में मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के ऐतिहासिक शिवाजी सभा गृह मे सम्पन्न हुआ इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये गये
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मिडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सोनी ने बताया की पिछले दिनों झाबुआ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेवी यशवंत भंडारी को शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जबाबदारी सोपी थी जो झाबुआ के लिए गौरव की बात है
25मई को हुआ आयोजन
मिडिया प्रभारी ने बताया की दिनांक 25मई 2023को इंदौर के मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के ऐतिहासिक शिवाजी सभा गृह मे म. प्र. नागरी लिपि परिषद के अध्यक्ष
नमर्दा घाटी विकास प्राधिकरण के सचिव सेवा निवृत आई. ए. एस. अधिकारी डॉ. अशोक भागर्व, विक्रम विश्व विद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ शैलेन्द्र शर्मा,शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बी के शर्मा,महा सचिव डॉ प्रभु चौधरी हिंदी परिवार के अध्यक्ष हरिराम वाजपेयी, वरिष्ठ साहित्य कार डा. त्रिपुरारी लाल शर्मा, डा, भावना भार्गव
सु प्रसिद्ध लेखिका पदमा जैन की गरिमा मय उपस्थिति मे प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बी. के.शर्मा ने शपथ ग्रहण करवाई तथा शुभकामनायें दी
नियुक्ति पत्र भी सोपे
शपथ विधी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशवंत भंडारी एवं राष्ट्रीय महासचिव डा प्रभु चौधरी ने प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कार्यक्रम मे उपस्थित
शरत शास्त्री, डा कृष्णा जोशी, जयेंन्द्र बैरागी, को उपाध्यक्ष, डा. अरुणा शराप को महासचिव, दिनेश भावसार को सचिव पद के नियुक्ति पत्र सोपे वहीं श्रीमती शैली भागवत,और श्री मती संगीता केशवनी को राष्ट्रीय पदाधिकारी की नियुक्ति के पत्र सोपे, डा. भार्गव एवं डा. शैलेन्द्र शर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शब्दों के माध्यम से बधाई दी
सब मिलकर संगठन की गतिविधियों को संचालित करेंगे
इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष यशवंत भंडारी ने कहा की पूरा मध्यप्रदेश हिंदी भाषी क्षेत्र है जहाँ के हिंदी के कई महान साहित्यकारो ने हिंदी साहित्य की समृद्धि मे अभूतपूर्व योगदान दिया, हमें भी उनका अनुशरण कर हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य को और ऊचाई तक ले जाना है
आपने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला स्तर पर इकाई का अति शीघ्र गठन करने की पहल प्रारम्भ की जायगी तथा
जिला स्तर पर कई साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा
शपथ विधी कार्यक्रम का संचालन संगीता केसवानी ने किया, आभार महासचिव डा. अरुणा शराप ने माना

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!