Connect with us

झाबुआ

बाल दिवस के उपलक्ष में स्कूली छात्र छात्राओं ने लगाया बाल मेला

Published

on

पेटलावद तहसील के झकनावदा में स्थित मानस एक्टिविटी एकेडमी स्कूल मैं 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष में स्कूल संस्था द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कचौरी, समोसा, भजिए, रसगुल्ला ,पानी पतासे, आइसक्रीम, गोली -चोकलेट, क्रीम रोल, भेल ,खेल -खिलौने की दुकानें लगाई, जिसमें हरी सब्जियों एवं देसी गुड़ की दुकान आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही स्कूल संस्था द्वारा मिकी माउस भी लगवाया गया जिस पर बच्चों द्वारा खूब मनोरंजन किया गया ।इसके साथ ही संस्था के द्वारा स्विमिंग पूल, पीवीआर मूवी आदि का नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भरपूर आनंद लिया गया ।साथ ही स्कूल प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन ने बताया कि हमारे स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिवर्ष एक फंड एकत्रित किया जाता है उस फंड को बच्चों द्वारा जरूरतमंद बच्चों के पीछे खर्च करते हैं ,उसी क्रम में इस वर्ष राजगढ़ मानस एक्टिविटी एकेडमी स्कूल के छात्र छात्राओं ने वह फंड एकत्रित कर हमसे कहा कि हम यह फंड शासकीय स्कूल के उन गरीब बच्चों को देना चाहते हैं जिससे वह भी हमारे इस बाल दिवस मेले का एक हिस्सा बनकर हमारे साथ भरपूर आनंद ले सके।शासकीय स्कूल के बच्चों ने आयोजन में की शिरकतशासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय झकनावदा के समस्त स्कूली छात्र छात्राओं ने मानस स्कूल के विशेष निमंत्रण पर बाल मेले में शिरकत की। साथ ही मेले में भरपूर आनंद कर जमकर खरीददारी की इस अवसर पर श्रीमती मोनु सोलंकी, श्रीमती कलावती मकवाना ,सुश्री दीपिका चौहान, शिवानी चौहान उपस्थित थे।सफल आयोजन में इनका रहा सराहनीय सहयोगइस अवसर पर मुख्य रूप से राजगढ़ मानस स्कूल डायरेक्टर श्री सुशील जी जैन, स्कूल प्राचार्य श्रीमती सीमा जैन, शिल्पा सोनी, अनिल पडियार, धर्मेंद्र कुमावत, दर्शना बागरेचा पूर्वी जैन ,शिवानी सोनी ,सुरभि चौहान, आयुषी बैरागी, कविता हामड़ आदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!