Connect with us

झाबुआ

वार्षिकोत्सव आनंद पर्व का हुआ समापन

Published

on

वार्षिकोत्सव आनंद पर्व में सांस्कृतिक आयोजन में बाल कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

झाबुआ- शासन के निर्देशानुसार जिलेभर में वार्षिक उत्सव आनंद पर्व मनाया गया ।उसी क्रम में झकनावदा शासकीय उच्चतर बालक प्राथमिक विद्यालय द्वारा प्रतिभा पर्व को एक नया रूप देकर आयोजन को भव्य रूप दिया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर बालक प्राथमिक विद्यालय के साथ कन्या प्राथमिक विद्यालय, कन्या माध्यमिक विद्यालय एवं बालक प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभा पर्व को वार्षिक महोत्सव के रूप में मनाया गया। साथ ही उक्त आयोजन का श्री गणेश विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र राठौड़, मनीष कुमट, सरपंच बालू मेंड़ा, बालक संघ अध्यक्ष पूनमचंद गामड़, फकीरचंद माली, संजय व्यास ,डॉ रमेश सोलंकी, संकुल प्राचार्य रमेशचंद्र चौरसिया, जन शिक्षक पूनम चंद कोठारी ,नरेंद्र राठौड़, किशोर माली के द्वारा मां शारदा की तस्वीर पर पुष्पमाला भेंट कर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। जिसके बाद स्कूली छात्राओं द्वारा मां शारदा की वंदना कर आयोजन को आगे बढ़ाया गया आयोजन में सर्वप्रथम सुगम संगीत प्रतियोगिता, खेलकूद, चित्रकला, सांस्कृतिक आयोजन सहित कई गतिविधियां की गई समस्त आयोजनों में सभी स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्कृतिक आयोजन मे गरीबो की सुनो वो तुम्हारी सुनेगा गाने पर नृत्य कर बच्चो ने प्रेरणा दी। इसके साथ ही स्कूल छात्र-छात्राओं में प्रथम द्वितीय तृतीय छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण का आयोजन भी किया गया जिसमें समस्त गतिविधियों में प्रथम आए छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग व झकनावदा पत्रकार संघ की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया। साथी चित्रकला प्रदर्शनी लगाने वाले छात्र छात्राओं को जितेंद्र राठौड़ ,फकीरचंद माली, मनीष कुमट, प्रवीण बैरागी,सुभम कोटडिया द्वारा नगद पारितोषिक भी दिया गया ।इसके साथ ही अन्य द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापक हेमेंद्र जी जोशी द्वारा किया गया। उक्त सफल आयोजन में दुर्गेश लोहार ,मोनू सोलंकी, कैलाश कटारा, कलावती मकवाना, ऊकारलाल चोयल, दीपिका माली, शिवानी चौहान, श्रीमती मीना शर्मा ,श्रीमती प्रतिभा सोलंकी, लोकेंद्र पवार, श्रीमती रंजना बर्फा ,सुनीता आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!