Connect with us

RATLAM

बाल श्रम की रोकथाम हेतु 30 जून तक चलाया जाएगा अभियान

Published

on

बाल श्रम की रोकथाम हेतु 30 जून तक चलाया जाएगा अभियान

रतलाम 09 जून 2023/  बाल संरक्षण अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक श्री रविन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में बाल श्रम की रोकथाम हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाईल्ड लाईन का संयुक्त अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा।

8 जून को विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री सुधीर निगम, श्री रऊफ खान,, श्री गिरीश दुबे, श्री दुर्गा प्रसाद, लेबर इंस्पेक्टर सुश्रा निशा, बाल संरक्षण अधिकारी टीना सिसौदिया, सुनीता देवडा, श्री राहुल जैन, श्री अरुण भल्ला, ममता मौर्य, तथा सिटी चाईल्ड लाईन की टीम द्वारा संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशन के समीप की होटलों की जांच की गई। सभी होटल मालिक को बाल श्रम हेतु समझाईश दी गई। साथ ही कालिका माता मंदिर के समीप की दुकानदारों को भी समझाईश दी गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!