Connect with us

झाबुआ

दुर्घटना तो हो सकती है मगर हेलमेट जान बचाती है …………… के नारों के साथ 31 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ……….. यातायात जागरूकता रैली का आयोजन………….

Published

on

झाबुआ – पुलिस अधीक्षक विनीत जैन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के नेतृत्व में 31 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुरुआत पर यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया |सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देना और सडक दुर्घटनाओं में कमी लाना |

सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक विनीत जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के नेतृत्व में पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ 31 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ करने के लिए शनिवार सुबह यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो शहर के राजवाड़ा से प्रारंभ हुई |कलेक्टर प्रबल सिपाहा विशेष तौर पर उपस्थित थे |रैली प्रारंभ या सड़क सुरक्षा सप्ताह को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया जाना था तो पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने कलेक्टर प्रबल से निवेदन किया | कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने राजवाड़ा से गुजर रहे दो स्कूली बच्चों को बुलाकर व उन्हें हरी झंडी देकर इस सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आयोजित रैली को प्रारंभ करने को कहा | रेली मे पुलिस विभाग के कर्मचारी क्रमबद्ध तरीके से , अपने हाथों में सुरक्षा संबंधी नारों की तख्ती हाथ में लिए , शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए जागरूकता रैली निकाली और आमजन को रैली के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया | इन तकि्तयाे पर लिखा था …..शराब पीकर वाहन न चलाएं, ………..दुर्घटना पर लगेगा ताला जब पहनोगे सुरक्षा की माला ,………. तेज गति से वाहन नहीं चलना है ……आदि नारों से सुसज्जित यह रैली ट्रैफिक गार्डन पर समाप्त हुई |इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान रैली का मुख्य उद्देश्य आम जन को यातायात नियमों की जानकारी देना और जागरूक करना, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके |

यातायात प्रभारी सूबेदार कोमल मीणा ने यातायात नियमो कीं जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना तो हो सकती है मगर हेलमेट जान बचाती है हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए है ना कि पुलिस चालान से बचने के लिए | इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें | 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का वाहन चलाना गैरकानूनी है …..बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं …आदि अनेक यातायात नियमों पर प्रकाश डाला | रैली को सफल बनाने में एएसआई लोकेंद्र खेड़े , आरक्षक दीपक , संतोष , केदार आदि का सराहनीय सहयोग रहा |

31 वा सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना |

विनीत जैन , पुलिस अधीक्षक , झाबुआ |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!