Connect with us

झाबुआ

भोपावर प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का झकनावदा श्री संघ को दिया आमंत्रण

Published

on

केसरियानाथ दादा के सम्मुख प्रदान की पत्रिका

झाबुआ। 19 से 27 फरवरी तक श्री भोपावर महातीर्थ में होने वाले भव्य प्रतिष्ठा एवं अंजन श्लाका महोत्सव में पधारने का आमंत्रण देने श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ एवं भातीय जैन संघटना तथा नवरत्न परिवार झाबुआ के पदाधिकारी-सदस्य झकनावदा पहुंचे। जहां झकनावदा श्री संघ को श्री केसरियानाथ दादा मंदिर में प्रभु प्रतिमा के सम्मुख पत्रिका प्रदान कर उन्हें प्रतिष्ठा महोत्सव में आवश्यक रूप से पधारने की
विनती की।
श्री मालवा जैन श्वेतांबर महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारतीय जैन संघटना के वरिष्ठ संरक्षक यषवंत भंडारी तथा नवरत्न परिवार झाबुआ के युवा सदस्य अर्पित चौधरी ने मंदिर व्यवस्थापक निर्मल मांडोत, दिनेश मांडोत, रमणलाल मांडोत, बापूलाल व्होरा, कनकमल मांडोत, पारस जैन, अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद अध्यक्ष मनीष कुमट शाखा झकनावदा को केसरियानाथ प्रभु की प्रतिमा के चरणो में आमंत्रण पत्रिका अर्पण करने के पश्चात् वाक्षेप पूजन कर उन्हें प्रदान की। श्री भंडारी एवं श्री चौधरी के भावभरे आमंत्रण पर झकनावदा जैन समाजजनों ने भोपावर महातीर्थ में होने वाले प्रतिष्ठा एवं अंजनश्लाका महोत्सव में आवश्यक रूप से पधारने की स्वीकृति प्रदान की।


फोटो -ः केसरियानाथ मंदिर में झकनावदा श्री संघ को प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का आमंत्रण देतेे मालवा जैन, बीजेएस एवं नवरत्न परिवार झाबुआ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ22 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ23 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ24 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!