Connect with us

झाबुआ

रोजगार की जानकारी के लिए  पोर्टल

Published

on

झाबुआ,

प्रदेश के युवाओं को एमएसएमई इकाईयों में रोजगार के अवसरों की जानकारी के लिये तथा अंबंदबल होनें पर आवेदन की सुविधा के लिये एमएसएमई विभाग द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य रोजगार के इच्छुक युवाओं एवं रोजगार प्रदान करनें वाली औद्योगिक इकाईयों के मध्य संवाद स्थापित करना है, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सके।
इस पोर्टल पर शिक्षित बेरोजगार युवा निर्धारित प्रपत्र अनुसार स्वयं का विवरण दर्ज करते हुए पंजीकरण कर सकते है, ताकि पोर्टल के माध्यम से उनके विवरण का अवलोकन जॉब प्रदाता औद्योगिक इकाईयॉ कर सकें। पोर्टल में एमएसएमई इकाईयॉ स्वयं को जॉब प्रदाता के रूप में पंजीकृत कर सकती है। जॉब प्रदाता औद्योगिक इकाईयों के लिये यह सुविधा होगी, कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप रोजगार के इच्छुक युवाओं के बायोडाटा का अवलोकन कर, उन्हें अपनी प्रक्रिया अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते है। ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवा जो रोजगार के इच्छुक है वे इस पोर्टल पर स्वयं का विवरण दर्ज करते हुए पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही औद्योगिक इकाईयों से भी यह अपेक्षा है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुरूप रोजगार प्रदान करनें बाबत अपना पंजीयन कराएं ताकि पोर्टल के माध्यम से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त हो सकें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ22 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ23 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ24 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!