Connect with us

झाबुआ

क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने किया वार्षिक उत्सव का शुभारंभ झकनावदा/उमरकोट:-

Published

on


शनिवार सुबह 9.00 बजे मुख्य अतिथि महोदय के रूप में आमंत्रित माननीय सांसद महोदय श्री गुमानसिंह डामोर साहब का उपस्थित ग्रामवासियों और स्कूल संचालक मंडल द्वारा हर्षोल्लास से ढोल ढमाको के साथ साफा साल श्रीफल देकर स्वागत किया गया और सांसद महोदय ने भी बच्चों को बेहतर शिक्षित और संस्कार वान बनकर मध्यप्रदेश और राष्ट्र निर्माण में भविष्य के लिए भावी भुमिका कैसे तैयार की जाए,कैसे आप भारत के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहभागिता कर सकते हैं इस बाबत संबोधित किया और कहा कि ऐसा सिर्फ और सिर्फ अच्छी शिक्षा , माता-पिता की प्ररेणा, माता-पिता की बेहतर भुमिका ,भविष्य के लिए सचेतनता और कठोर से कठोर परिश्रम और लगन के बल पर और सतत् प्रयास करने द्वारा ही संभव हो सकता है । अतः बच्चों को हमेशा पढ़ाई के प्रति बहुत ही गंभीर होकर कार्य करना चाहिए। इस प्रकार बच्चों को संबोधित कर सांसद महोदय श्री डामोर साहब ने बच्चों को और क्षैत्र के लोगों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही सांसद महोदय ने सांई विनायक पब्लिक स्कूल उमरकोट को भी क्षैत्र में शिक्षा और संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्मृति स्वरूप प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
क्षैत्र के सभी गणमान्य लोगों के साथ-साथ सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा,लक्ष्मण पटेल पालेडी, राजेंद्रसिंह कुशवाह, मोहनलाल चौधरी, संदीपसिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे तथा विशेष रूप से शंकरलाल चौधरी ने कार्यक्रम की पुरी रुपरेखा तैयार करने से लेकर सांसद महोदय द्वारा अपना अमूल्य समय निकाल कर स्कूल पर उपस्थित होने के लिए और कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन विविध क्षैत्र से उपस्थित थे । सभी लोगों ने श्री डामोर साहब को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम आयोजन कराने में मुख्य मार्गदर्शक, सहयोगकर्ता सभी व्यक्तियों के लिए और मुख्य अतिथि महोदय के लिए और स्टाफ साथियों के लिए भी आभार प्रधानाध्यापक सुधा कामदार व संचालक कृष्णा परमार ने आभार प्रदर्शित किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!