Connect with us

झाबुआ

आधा किलो वजन की एक मूली,उगाई जैविक खेती से,कृषि मेला झाबुआ

Published

on

कृषि विभाग झाबुआ द्वारा तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।मेले का मूल उद्देश्य झाबुआ के किसानों को रसायनिक खाद एवं कीटनाशकों से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं जैविक खेती के माध्यम से विष मुक्त एवं स्वस्थ फसल का उत्पादन करना व अपनी फसल से अच्छा लाभ किस प्रकार पाया जाए यह बताना रखा गया।

मेले में विभिन्न शासकीय अशासकीय स्टॉल देखने को मिले जिनमें जैविक खेती से पैदा किए गए फल, सब्जी, अनाज, व दालों आदि की प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही मछली पालन, उच्च कोटि के बीज एवं अन्य खाद विक्रेताओं ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाए।

महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग आदि द्वारा भी किसानों व पशुपालकों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी भी देखने को मिली।

कृषि विभाग के अधिकारी श्री आईएस तोमर, श्री वीके सिंह एवं श्री पाटीदार ने बताया कि किस तरह कृषि विभाग झाबुआ अपने निरंतर प्रयासों से किसानों को जैविक खेती, जल संवर्धन एवं पशु संवर्धन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों की तकनीकी जानकारी एवं समय-समय पर जरूरी मार्गदर्शन देकर अपनी सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

ज्ञातव्य रहे कि कृषि विभाग के डॉक्टर आईएस तोमर झाबुआ, को राष्ट्रीय स्तर पर अपने श्रेष्ठ कार्य के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा हाल ही में कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।

कृषि विभाग की ओर से समस्त स्टाफ ने आने वाले सभी किसानों को खेती वह उपज बढ़ाने संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां बहुत ही सरल ढंग से साझा करी। तीन दिवसीय मेले का समापन 29 फरवरी 2020 को किया जाएगा

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!