Connect with us

झाबुआ

भगोरिया हाट में रोटरी गर्वनर ने बजाया मांदल, इंदौर से पधारे वरिष्ठ रोटेरियनस ने झाबुआ भगोरिया मेले का लिया भरपूर आनंद

Published

on

झाबुआ से दाैलत गाैलानी…….
झाबुआ। रोटरी मंडल 3040 के गर्वनर (मंडलाध्यक्ष) रो. गगन नारंग एवं उनकी धर्मपत्नि फर्स्ट लेडी श्रीमती सार्थिका नारंग तथा इंदौर रोटरी क्लब के अध्यक्ष देवेन्द्र सराफ और उनकी धर्मपत्नि श्रीमती कविता सराफ ने 8 मार्च रविवार को झाबुआ पहुंचकर भगोरिया हाट का जमकर आनंद लिया। रोटरी गर्वनर गगन  नारंग ने मांदल बजाया, जिस पर अन्य सभी उपस्थित वरिष्ठ रोटेरियन ने थाली बजाते हुए जमकर नृत्य किया। तीर-कमान हाथ में लेकर जमकर झूमे। इससे पूर्व टूरिज्म मोटल पर इंदौर से पधारे रोटेरियनस का आदिवासी संस्कृति के अनुरूप भव्य एवं जोरदार स्वागत रोटरी क्लब के स्थानीय पदाधिकारी-सदस्यों ने मिलकर किया।
रोटरी गर्वनर रो. गगन  नारंग एवं श्रीमती सार्थिका नारंग के साथ देवेन्द्र सराफ एवं श्रीमती कविता सराफ शहर के समीपस्थ इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनास नदी के समीप टूरिज्म मोटल में दोपहर ठीक 12.30 बजे पहुंचे। जहां ग्रामीणों द्वारा मांदल और थाली बजाने के साथ रोटरी मंडल 3040 के सहायक मंडलाध्यक्ष उमंग सक्सेना, पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ रोटेरियन यशवंत भंडारी, रोटरी क्लब ‘मेन’ अध्यक्ष हिमांशु त्रिवेदी, सचिव मनोज अरोरा, पूर्व अध्यक्ष अमितसिंह जादोन (यादव), युवा रोटेरियन कार्तिक नीमा, यशिल शाह, रोटरेक्ट क्लब सचिव दोलत गोलानी, क्लब की आगामी वर्ष की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना राठौर आदि ने पुष्पामाला एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर इंदौर से पधारे सभी रोटेरियन का स्वागत किया। उन्हें आदिवासी परंपरानुसार झुलड़ी एवं कोची पहनाकर उनके साथ जमकर नृत्य करने का आनंद लिया। तत्पचात् उन्हें आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप प्रतीक चिन्ह गुंडि़या भेंट की गई। सभी रोटेरियन ने मिलकर उनके साथ माधर्यु भोजन का आनंद लिया।
भगोरिया हाट में बजाया मांदल
पश्चात् रोटरी गर्वनर एवं उनके साथ रोटेरेनियस आदिवासी वेभूषा में ही तैयार होकर झाबुआ के बस स्टेंड पर भगोरिया हाट का आनंद लेने पहुंचे। यहां उनके द्वारा जिले के पुलिस कप्तान विनीत जैन से मुलाकात करने के साथ भाजपा एवं जयस द्वारा निकाली जाने वाली गैर में शामिल होकर एवं ग्रामीणों के साथ जमकर मांदल बजाकर एवं थाली की खनक पर नृत्य करते हुए शामिल हुए। यहां से सज्जन रोड होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पहुचंकर भगोरिया मेले में आदिवासी झूले-चकरी का भी आनंद लिया एवं बर्फ के गोले का लुत्फ उठाने के साथ आदिवासी की प्रिय मिठाई माजम-गुजरी भी चखकर देखी। हाथें में तीर-कमान लेकर भी सभी जमकर झूमे। भगोरिया हाट में एक जैसे परिधानों में सज-संवरकर आए ग्रामीण युवक-युवतियों के साथ सेल्फी ली। पूरे मेले का आनंद लेने के बाद सभी काफी आनंदित एवं मस्ती के रंग में छाएं।
आगामी भगोरिया उत्सव और होली मिलन के बेनर-पोस्टर का किया विमोचन
इसी बीच गर्वनर रो. गजेन्द्र नारंग के साथ इंदौर से पधारे वरिष्ठ रोटेरियनस एवं झाबुआ के रोटेरियनस ने मिलकर आगामी वर्ष 2021 में 20 एवं 21 मार्च को होने वाले इंटरसिटी ऑन पब्लिक रिलेन एंड भगोरिया उत्सव होली मिलन आयोजन, जो शहर के अंबा पैलेस पर किया जाना है, इस भव्य आयोजन के बेनर-पोस्टर का सामूहिक रूप से विमोचन किया। इस अवसर रोटरी मंडलाध्यक्ष गजेन्द्र नारंग ने झाबुआ जिले में आदिवासी संस्कृति के अनुरूप होने वाले भगोरिया हाटों और उसकी छटा को निहारने के बाद कहा कि वाकई में अगले वर्ष 2021 में होने वाले भगोरिया और होली मिलन समारोह, जिसमें दे के विभिन्न शहरों से रोटेरियन गर्वनर एवं वरिष्ठ रोटेरियनस शामिल होंगे, यह आयोजन यह काफी काफी लाजवाब एवं ऐतिहासिक रहेगा।

फोटो 001 -ः झाबुआ के टूरिज्म मोटल पर रोटरी गर्वनर एवं इंदौर से पधारे रोटेरियनस का आदिवासी संस्कृति के अनुरूप किया गया स्वागत

फोटो 002 -ः वर्ष 2021 में होने वाले भगोरिया उत्सव (होली मिलन) आयोजन के बेनर का किया विमोचन

फोटो 003 -ःआदिवासी संस्कृति के अनुरूप तीर-कमान भी चलाया।

फोटो 004 -ः भगोरिया हाट मे मांदल बजाते रोटरी मंडल के गर्वनर रो गजेन्द्र नारंग एवं श्रीमती सार्थिका नारंग

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!