Connect with us

झाबुआ

जहां नारियो की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है- SDOP श्रीमती बबिता जी बामनिया

Published

on

विश्व महिला दिवस पर वूमेन ऑन व्हील के तहत वाहन रैली व प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पेटलावद- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित नारी शक्ति को दर्शाती वूमेन ऑन व्हील के तहत वाहन रैली का आयोजन पेटलावद तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया व प्रेरणा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया| सर्वप्रथम रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे महिला मंडल व कन्या मंडल द्वारा वाहन रैली निकाली गई जिसे अध्यक्षा मनीषा पटवा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। कुछ बहनों ने स्कूटी चलाई और बाकी बहनों ने नारी सशक्तिकरण के पोस्टर हाथों में पकड़े हुए नारों के साथ जागरूकता का संदेश दिया। यह रैली नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई स्थानीय प्रेम सागर गार्डन पर समाप्त हुई।

रैली पश्चात धर्म सभा का आयोजन हुआ |कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीओपी बबीता बामनिया थी व कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष झमकलाल भंडारी ने की। सर्वप्रथम यहां पर मुख्य अतिथि व महिलाओं का स्वागत भारतीय परंपरा अनुसार कुमकुम, चावल से तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल ने नमस्कार महामन्त्र एवं महाप्रज्ञ अष्टकृम से की। स्वागत भाषण मनीषा पटवा ने दिया और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अकेले हम कागज हैं मिल जाए तो किताब है एवं अकेले हम अल्फाज हैं मिल जाए तो जवाब है। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एसडीओपी बबीता बामनिया ने कार्यक्रम में विश्व महिला दिवस पर नारीशक्ति को हार्दिक बधाई दी और अपने विचारों के द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों एवं प्रशासन के द्वारा संचालित हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। एसडीओपी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी ने हमेशा से परिवार संचालन का उत्तरदायित्व सम्भालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे आदि ग्रंथों में नारी को गुरुतर मानते हुए हुए कहा गया है कि जहां नारियो की पूजा होती है वहा देवता निवास करते है। यह भी बताया कि आज की महिला अबला नही सबला बन चुकी है।आज महिलाए अपनी प्रतिभा एवं जीवटता का सभी क्षेत्रो में सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर अपना परचम लहरा रही है।


कार्यक्रम में साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा जी के सन्देश का वाचन महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती मीना मेहता ने किया। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से श्रीमती माँगूदेवी मोन्नत, राजकुमारी निमजा,कांतादेवी पटवा,मनीषा पटवा,हेमलता कोठारी आदि ने समाज मे विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाली सेवाभावी श्रीमती चंद्रकांता पीपाड़ा एवं शिक्षिका श्रीमती संगीता पटवा तेरापंथी काे समाज के साथ , समाज की संस्था तुलसी विद्या मंदिर में 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवारत के चलते प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रेरणा सम्मान का वाचन श्रीमती रेखा पालरेचा ने किया। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में महिला मंडल व कन्या मण्डल द्वारा बेटी बचाओ व बेटियो के जीवन पर बहुत ही रोचक प्रस्तुति दी गई जिसकी उपस्थित सभा ने सराहना की। इस अवसर पर ज्ञानशाला की नन्ही बालिका कृति भंडारी का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित SDOP श्रीमती बबिता जी बामनिया के अलावा विशेष रूप से आमन्त्रित अतिथियों का भी महिला मंडल द्वारा बेच लगाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ श्री पारसमलजी गादिया,निर्मला देवी पटवा,श्रीमती पुष्पा जी पालरेचा,श्रीमती मोना पंकज पटवा,मुदित आदि ने भी अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। उक्त कार्यक्रम में सभा मंत्री लोकेश जी भंडारी,सहित नरेंद्र जी मोन्नत,अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य रूपम पटवा,तेयुप अध्यक्ष प्रमोद मेहता,मंत्री अनुराज भंडारी,पीयूष पटवा,संजय गादिया,दीपक मोन्नत,JTN प्रतिनिधि पंकज जे.पटवा आदि सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की महिलाए व कन्या मण्डल की सदस्या विशेष रूप से उपस्थित थी। कार्यक्रम में रोचक गेम के साथ साथ महिलाओ ने होली के रंग कार्यक्रम के तहत एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन सोनू भंडारी व प्रीति पटवा ने संयुक्त रूप से किया।
आभार तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री हेमलता कोठारी ने माना |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!