Connect with us

RATLAM

रतलाम की शिक्षिका को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुई रतलाम की सीमा अग्निहोत्री, पुरस्कार की राशि की निर्धन छात्राओं को समर्पित

Published

on

रतलाम की शिक्षिका को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुई रतलाम की सीमा अग्निहोत्री, पुरस्कार की राशि की निर्धन छात्राओं को समर्पित

रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है। शिक्षक दिवस के मौके पर देश के 50 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने पुरस्कृत कर 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की है। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुई सीमा अग्निहोत्री शहर के कम राइस विनोबा स्कूल की शिक्षिका है। खासबात यह भी है कि राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाली सीमा अग्निहोत्री ने उन्हें मिलने वाली 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि स्कूल की निधन छात्राओं की शिक्षा में मदद के लिए देने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सीमा अग्निहोत्री को वर्ष 2021 में राज्य शिक्षक पुरस्कार भी मिल चुका है। अपने स्कूल में शिक्षा का माहौल आनंदमय बनाने के लिए उन्होंने आइसीटी की मदद से टीचिंग लर्निंग मटेरियल तैयार किया। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़े, इसके लिए उन्होंने नवाचार करते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे कहानी, निबंध , समाचार पत्र लेखन और नाटक-नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। शिक्षिका द्वारा बनाए गए यू-ट्यूब चैनल से 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।(DAINIK BHASKAR SE SABHAR)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!