Connect with us

RATLAM

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कार्यरत सेवाभावी कर्मचारियों की सरकार नही ले रही सुध…… आक्रोश में प्रदेश के सभी कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रह कर भोपाल करेंगे कूच…….

Published

on

 
दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कार्यरत सेवाभावी कर्मचारियों की सरकार नही ले रही सुध……
आक्रोश में प्रदेश के सभी कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रह कर भोपाल करेंगे कूच…….

झाबुआ। संजय जैन।जिले के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को संविदा नीति 22 जुलाई 2023 का लाभ नही मिल पा रहा है जिनसे सभी मे बेहद आक्रोश फैला हुआ है। इस लेकिन कर्मचारी पुरे जोर शोर से प्रदर्शन हेतु तैयारी कर रहे है। आज झाबुआ विकलांग केंद्र के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करने हेतु काली पट्टी बांधकर अपना -अपना कार्य किया। मयूर वैशम्पायन अरुण महाकुड, प्रवीण भाबोर(सचिव)शहनाज खान,  भूपेंद्र सिंह पंवार(अध्यक्ष) राम बहादुर पटेल, महेश देवदा और कमलेश ढाक  इन सभी कर्मचारियों ने आज अपनी बाह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया।

उग्र प्रदर्शन करने हेतु होना पड़ सकता है मजबूर…..
भूपेंद्र सिंह पंवार झाबुआ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष ने बताया कि हमने पूर्व में भी पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को हमारी पीड़ा से अवगत भी कराया था।संविदा नीति का आदेश निकालने में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग भोपाल द्वारा काफी विलंब किया जा रहा है। हमारा मुख्यमंत्री से आग्रह है कि अन्य संविदा कर्मचारियों की तरह ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारियों को भी नई संविदा नीति के तहत लाभ दिया जाय। अन्यथा हमे उग्र प्रदर्शन हेतु मजबूर होना पड़ सकता है।
पूरे जिले में इनकी सेवा हर बार चर्चा में रहती है
पुनर्वास केंद्र के सारे कर्मचारी पिछले कई वर्षो से अपनी सेवाएं जी जान से दे रहे हैं। उनकी इस सेवा और समर्पण का पूरा जिला कई बार आभार भी प्रकट कर चुका है। नितांत आवश्यक  सेवा के ऐसे सेवाभावी कर्मचारियों की सरकार को लगता है कोई परवाह ही नही है।
29 सितंबर को रखेंगे एक साथ सामूहिक अवकाश… 
 कर्मचारियों ने  बताया कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रदेश स्तर के संगठन ने हमारी आवाज को उठाने के लिए भारतीय मजदूर संघ के बैनर द्वारा आवाज को बुलंद किया है। आगे उन्होंने बताया कि यदि हमारी मांगें नही मानी गयी तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी अपना मुख्यालय छोड़कर 29 सितंबर शुक्रवार को सामूहिक अवकाश रखकर सभी भोपाल में प्रदर्शन हेतु एकत्रित होंगे और हमारी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

झाबुआ – जय श्री राम बोलने पर विद्यार्थी को दिया गया पनीशमेंट , एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी ।

आगर मालवा5 hours ago

आगर / मालवा – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न , लिए गए मुख्य निर्णय ।

पेटलावद7 hours ago

मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध शराब की 26 पेटी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ8 hours ago

‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत  स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

झाबुआ9 hours ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!