Connect with us

झाबुआ

लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए अवश्य मतदान करे

Published

on





झाबुआ 15 अक्टूबर 2023। झाबुआ जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय से स्वीप आइकॉन नसीम जान ऊर्फ रानी द्वारा मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील वीडियो के माध्यम से समस्त झाबुआ वासियों एवं ट्रांसजेंडर समुदाय से की गई।
रानी द्वारा कहा गया कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान ही है। इससे सशक्त और मनचाही सरकार बनती है। ऐसे में मतदान करना बहुत जरूरी है और वह भी सोच.समझकर।पूरे दिन में कभी भी समय निकालकर मतदान करने के लिए जरूर जाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!