Connect with us

झाबुआ

प्रदेश में बंपर मतदान कर जनता ने दिया बड़े बदलाव का संकेत: साबिर फिटवेल

Published

on



झाबुआ :मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने मध्य प्रदेश की जनता जनार्दन ग्रामीण किसानों युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश में जिस उत्साह के साथ मतदाताओं ने मतदान किया जिससे स्पष्ट रूप से साबित होता है कि प्रदेश में बड़े बदलाव के संकेत है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में भी प्रदेश की जनता ने 75 प्रतिशत मतदान कर बदलाव की नीव रख दी थी लेकिन भाजपा नेताओं ने धनबल के आधार पर लोकतंत्र और संविधान और जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ कर सत्ता में काबिज हो गए थे भाजपा के इस तरह लोकतंत्र विरोधी इरादों को जड़ से समाप्त करने के लिए मध्य प्रदेश की जनता ने 2018 के मतदान के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए कोई कसर बाकी नहीं रखी कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी झूठे वादों में विश्वास नहीं करती 2023 के चुनाव में मतदान से स्पष्ट है कि किसानों ने बड़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य व 50 हॉर्स पावर की बिजली मुफ्त खाद बीज आसानी से उन्हें प्राप्त हो उसके लिए मतदान किया प्रदेश के युवा बेरोजगारों और नए 22 लाख युवाओं ने रोजगार और नौकरियों के लिए अपना मत दिया महिलाओं ने नारी सम्मान और ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली योजना के लिए वही समाज के वंचित अन्य तबको ने जातिगत जनगणना 27% आरक्षण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए मतदान कर बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस मतदान के बाद आए रुझानों से स्पष्ट हो चुका है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है भारतीय जनता पार्टी अपने हाथ से सत्ता खिसकती देखकर अधिकारियों पर जबरन प्रशासनिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन ज्यादातर अधिकारी कर्मचारियों ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना अपना कर्तव्य समझा और जिन अधिकारियों ने भाजपा के एजेंट की तरह काम करने की कोशिश की उन्हें जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिया है
उन्होंने कहा कि हार की बौखलाहट से प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया कांग्रेस प्रत्याशियों पर हमले कराए गए मध्य प्रदेश का सभ्य समाज इस तरह की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करता है कांग्रेस नेता साबिर फिटवेल ने कहा कि मैं उन सभी मतदाताओं का आभारी हो जिन्होंने बीजेपी के संरक्षण में चल रहे भ्रष्ट आचरण व गुंडागर्दी के के बावजूद निर्भीक होकर मतदान किया व मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार के लिए मार्ग प्रशस्त किया

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 mins ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

झाबुआ15 mins ago

स्वच्छता हि सेवा पाखवाड़े के तहत जनपद पंचायत थांदला मे हुआ आयोजन

झाबुआ3 hours ago

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ क्षमावाणी महोत्सव – मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

झाबुआ3 hours ago

क्षमावाणी महापर्व में सिध्दार्थ काश्यप एण्ड ग्रुप द्वारा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति

झाबुआ3 hours ago

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम****इस वर्ष 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क साइकिल छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएँ भी होंगी लाभान्वित****

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!