Connect with us

झाबुआ

झाबुआ में लाकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां……………… जिला प्रशासन भी इस और गंभीर नहीं…………….

Published

on

जिला मुख्यालय पर सब्जी मंडी में उमड़ती भीड़ उड़ाती लाकडाउन के नियमों की धज्जियां……. प्रशासन मुनादी तक ही सीमित…….|

झाबुआ- एक तरफ पूरा विश्व कोरोनावायरस की महामारी से परेशान ,चिंतित है और गंभीर है |इसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 21 दिन का लाकडाउन घोषित किया व अपील भी की कि सभी अपने घरों में रहे |प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेशवासियों से लाकडाउन का पालन करने की अपील की |लेकिन झाबुआ जिला मुख्यालय पर लाकडाउन को लेकर ना तो आमजन जागरूक है और ना ही प्रशासन | कुछ नजारों को देख कर तो ऐसा लगता है कि शहर मे लाकडाउन है भी या नहीं……?

आज सुबह करीब 8:00 बजे झाबुआ पावर हाउस रोड पर लॉक डाउन के दौरान दी गई छूट पर ,सब्जी मंडी मे खरीदने वाले आमजनों की भीड़ देखने को मिली | प्रशासन ने शहर भर में सब्जी खरीदने हेतु 6 पॉइंट बनाएं है इसके बावजूद पावर हाउस रोड पर सब्जी मंडी मे बिना किसी सुरक्षा के सामान खरीदने वालाे की भीड़ देखने को मिली | धीरे धीरे जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई इस मंडी ने एक मेले का रूप ले लिया | जहा किसी भी तरह सोशल डिस्टेंस का पालन नजर नहीं आ रहा था| आमजन बिना किसी सुरक्षा या मास्क के साथ खरीदी में व्यस्त थे और भारी संख्या में लोग आ रहे थे | इस सब्जी मंडी का नजारा देखकर ऐसा लग रहा था मानो इस वायरस को लेकर या संक्रमण के फैलने को लेकर शहरवासी गंभीर है | प्रशासन द्वारा भी मात्र वाहनों के माध्यम से माइक द्वारा मुनादी कर तक ही सीमित है जबकि इसके लिए बार-बार जागरूकता की आवश्यकता है भीड़भाड़ वाले सब्जी मंडी में सैकड़ों की तादाद में आमजन सब्जी खरीदने में व्यस्त थे प्रशासन की लापरवाही का आलम यह था कि ना तो कोई अधिकारी इस संक्रमण के फैलने की गंभीरता को लेकर तैनात नहीं था | देश में काेराेना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं और संदिग्ध भी बढ़ते जा रहे है लेकिन झाबुआ सब्जी मंडी में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं उससे लगता है कि यहां पर जागरूकता की कमी है और प्रशासन के माथे पर चिंता तक नहीं है | शहर में प्रशासन लाकडाउन के लिए गाड़ियों से माइक द्वारा मुनादी कर खानापूर्ति में लगा हुआ है | जबकि धरातल पर कुछ और ही नजारे हैं यदि यही हालात सब्जी मंडी के चलते रहे ,तो इस आदिवासी बाहुल्य जिले में कही प्रशासन की चुक ,कोरोना के खतरे को बढ़ा सकती है |

 

 

|

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!