Connect with us

RATLAM

मोदी जी की गारंटी, गारंटी की भी गारंटी है:- जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा बाजना बस स्टेंण्ड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन भारत को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया~~ रतलाम जनपद के वार्ड 21 से सुनीता गिरवार भाजपा प्रत्याशी

Published

on

मोदी जी की गारंटी, गारंटी की भी गारंटी है:- जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा
बाजना बस स्टेंण्ड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
भारत को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया

रतलाम 18 दिसंबर 2023 / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण कार्यो एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन जारी है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों मे इसके आयोजन हो रहे है। सोमवार को रतलाम शहर विधानसभा के बाजना बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी, गारंटी की भी गारंटी है। आगामी आम चुनाव मे हमें जिलें के तीनों लोकसभा क्षेंत्रो मे पुनः जीत दर्ज करना है। श्री लुनेरा ने उपस्थित जनों को भारत को विकसित बनाने का संकल्प भी दिलाया।

संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे उपस्थित हितग्राहियों एवं क्षेत्रवासियों को केन्द्र सरकार के कार्यो की चल चित्र के माध्यम से जानकारी दी गई। इस मौके पर दिल्ली से आए पर्यवेक्षक पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आरंभ मे भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने स्वागत भाषण दिया। संकल्प यात्रा के विधानसभा प्रभारी हेमंत राहोरी ने योजनाओं पर प्रकाश डाला। मंच पर अतिथि के रूप मे जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र पाटीदार, अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, पार्षद धर्मेन्द्र राका, रणजीत टांक, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ उपस्थित रहें। कार्यक्रम मे अतिथियों ने सफाई कर्मियों का स्वागत किया। हितग्राही रविना चौहान, रीना रागवे, मुकेश पंवार, मोनिका भदौरिया, हंसा पंवार एवं सुनीता चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी जी धन्यवाद दिया। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया एवं आभार नगर निगम उपायुक्त विकास सोलंकी ने माना। इस दौरान मंडल महामंत्री कमल सिलावट, प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोपाल राठी, पूर्व पार्षद सुशील कुमावत सहित भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।
रतलाम जनपद के वार्ड 21 से सुनीता गिरवार भाजपा प्रत्याशी

रतलाम,18 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत उपचुनाव में रतलाम जनपद के वार्ड 21 में श्रीमती सुनीता गिरवाल को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार की सहमति से की है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!