Connect with us

झाबुआ

निरीक्षण दल द्वारा दवा व्यापारियों को मास्क और सैनिटाइजर काे शासन द्वारा निर्धारित दर पर बेचने हेतु निर्देशित किया

Published

on


झाबुआ – विश्व भर में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने से हाहाकार मचा हुआ | सुरक्षा की दृष्टि से मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में बेहताशा वृद्धि हुई है और इसी बात का फायदा उठाकर कुछ दवा व्यापारीयाे द्वारा मास्क और सेनीटाइजर मनमाफिक कीमतों में बेचने की शिकायत लगातार प्रशासन को मिल रही थी | शिकायतों के आधार पर झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा के निर्देश पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित दवा दुकानों का निरीक्षण संयुक्त निरीक्षण दल , जो कि राजस्व विभाग के अधिकारी श्री हर्षल बहरानी तथा ओषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर श्री कमल अहिरवार द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान मास्क , सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक दवाइयों की जानकारी ली गई |दवा विक्रेताओं को उक्त दवाइयों को शासन द्वारा अधिकृत निर्धारित कीमत पर ही बेचने के निर्देश दिए एवं दस्तावेज की जांच की गई तथा अति आवश्यक दवाइयों की कमी होने पर शासन को सूचित करने का निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान दाे फर्म पर अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा दवाइयों की बिक्री की जा रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षण दल द्वारा दोनों ही फर्मों को बंद करवाया गया। तथा निर्देशित भी किया कि अधिकृत व्यक्ति द्वारा ही इसका संचालन किया जावे |सभी मेडिकल स्टोर्स पर कोविड-19 संक्रमण के बचाव की जानकारी वाले पोस्टर का समक्ष में प्रदर्शित करवाया गया |
सभी मेडिकल दुकानों पर राेजाना सैनिटाइजर एवं मास्क का स्टॉक तथा कीमत प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया |
सरकार द्वारा तय कीमत
सेनटीइज़र………
50 ml की 25 रु
100 ml की 50 रु
200 ml की 100 रु
अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी |
मास्क
2 प्लाई मास्क की खुदरा कीमत 8 रुपये और 3 प्लाई की कीमत 16 रुपये से अधिक नहीं होगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!