Connect with us

झाबुआ

अधिकारियों को लोक डाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

Published

on

दो पहिया/चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने की अपील करेंगे दूध, सब्जी, किराना व्यापारी डोर टू डोर डिलीवरी कर सकेंग अति आवश्यक सेवाओं वाली कंपनी के अधिकारियों/मजदूरों को आने जाने की छूट होगी पुलिस, कार्यपालिक दण्डाधिकारी व नगर निगम की टीम प्रातः 7:00 बजे से भ्रमण कर लॉक डाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएंगे

मंगलवार को पुलिस व राजस्व सहित विभिन्न विभागों के मैदानी अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए लोक डाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारी व कार्यपालिक दंडाधिकारी प्रातः 7:00 बजे से ही प्रतिदिन भ्रमण पर निकलेंगे तथा लोक डाउन का सख्ती से पालन कराऐगे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने वाहनों में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगवाना सुनिश्चित करेगे तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से आम नागरिकों को अपने अपने घरों में ही रहने के लिए कहा जाएगा।

  • लोगों को अनाउंसमेंट द्वारा बताया जावे कि दूध/सब्जियों के विक्रेता घर-घर जाकर लोगों को होम डिलीवरी करेंगे ।
  • किराना, मेडिकल ,पशु आहार आदि जरूरी सामग्री की दुकानो से ग्राहक स्वयं सामान नहीं ख़रीद सकंगे
  • किसी भी व्यक्ति को दो पहिया/ चार पहिया वाहन से आने जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • गैस एजेंसी की होम डिलीवरी की जा सकेगी। पशु आहार की दुकानें भी खुली रहेगी । पशु पालक लोडर वाहन से पशु आहार ले जा सकेंगे ।
  • थोक सब्जी मंडी से केवल फुटकर सब्जी विक्रेता फल व सब्जी खरीद सकेंगे । आमजनों के लिए थोक सब्जी मंडी प्रतिबंधित रहेगी । फुटकर सब्जी विक्रेता शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर सब्जी विक्रय करेंगे । उन्हें एक स्थान पर खड़े होकर बेचने की अनुमति नहीं होगी।
  • अति आवश्यक सेवाओं वाली कंपनियों में कार्य करने वाले अधिकारियो/ कर्मचारियों तथा मजदूरों को आने जाने की अनुमति रहेगी।

पुलिस व राजस्व के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे तथा लोक डाउन का सख्ती से पालन कराएंगे।

हाकर / होम डिलिव्री वाले कहीं भी लोगों की भीड़ इकट्ठी नहीं होने देंगे । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायेगे । यदि कोई हॉकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावे

अपील

दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कोई भी आदमी अपने घर से नहीं निकले l

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!