Connect with us

RATLAM

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का सनातन सोशल ग्रुप ने किया अभिनंदन – मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का है परिणाम बोले ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा

Published

on

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का सनातन सोशल ग्रुप ने किया अभिनंदन
– मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का है परिणाम बोले ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा


रतलाम। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मनोनीत होकर नगर प्रवेश के दूसरे दिन सोमवार को सनातन सोशल ग्रुप ने अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। उपाध्याय सनातन सोशल ग्रुप में बतौर संरक्षक के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमवार को रामगढ़ स्थित पुरोहित भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सनातन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने कार्यक्रम के स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपाध्याय पर भाजपा संगठन ने जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है यह जिम्मेदारी उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्राप्त हुई है। सनातन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने भाजपा संगठन का आभार मानते हुए कार्यक्रम में मौजूद समाजजन को विश्वास दिलाया कि उपाध्याय अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने अभिनंदन पश्चात सनातन सोशल ग्रुप का आभार मानते हुए सभी को आश्वस्त किया कि वह सभी के साथ पूर्व की तरह खड़े रहेंगे और सभी समाज के विकास में अपने स्तर पर सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान सनातन धर्म के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, हरीश पुरोहित, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, राजेश दवे, प्रवीण सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, राजेश माहेश्वरी, मोहनलाल मुरलीवाला, बद्रीलाल परिहार, पुष्पेंद्र जोशी, मधु पटेल, कपूर सोनी, पवन सोमानी, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, पप्पू माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, एमआईसी मेंबर भगतसिंह भदौरिया, विशाल शर्मा, हितेश कामरेड, धर्मेंद्र रांका, कृष्णकुमार सोनी, गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, जलज सांखला, विजय कसेरा, अशोक यादव, जनक नागल, गोविंदसिंह चौहान, मदन सोनी, मनीष शर्मा, धर्मेंद्रसिंह सोलंकी, गोपाल परमार, उपेंद्रसिंह ठाकुर, क्षितिज ठाकुर, महेश त्रिपाठी, अरविंद शर्मा, संजय दलाल, अनिल पोरवाल, बंटी बोहरा, महेश अग्रवाल ( शक्ति रोड लाइन्स), नंदकिशोर पंवार, वैभव उपाध्याय, अशोक झंवर, राकेश परमार, सौरभ व्यास, मनीष उपाध्याय, रमेश पोरवाल, लक्ष्मण सिंह पहलवान, जितेंद्र ठन्ना, मनीष सांखला, जितेंद्र कुमावत, सुनील व्यास, रवि शर्मा, मोहन चौहान, मनोज सांखला, प. आनंदीलाल शर्मा, राकेश व्यास, संजय शोकल, संजय पंजाल, पंकज पण्डित, चेतन सोनी, सचिन सोनी, राकेश नागर, मन्नालाल पाटीदार, धर्मेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र द्रकुनिया, महेश पण्ड्या, दिनेश कटारिया, रमेश गोयल, महेश पुरोहित, महेश अग्रवाल ( मारुति मेडिकल), सतीश टांक, अर्पित पालीवाल, हर्ष व्यास, शिवम गुर्जर, सावन वर्मा, सोनु चौहान, मनीष माथुर, चन्दन शर्मा, प. राजू हाँकी, प्रभु सोलंकी, नितीन सोनी, सत्यजीत सिंह राजावत, दीपक सोलंकी, गोपाल चौधरी त्रिमूर्ति, राम मोठीया, प्रदीप राठी, कुंज सोलंकी,ओम पुरोहित, संजय, दीपक सोलंकी एवं महिला नेत्री दिव्या चन्दन शर्मा, ममता सोलंकी सहित सनातन सोशल ग्रुप के सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Up Next

शहीद दिवस पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई~~ मद्य निषेध संकल्प दिवस पर कार्यशाला एवं नशामुक्ति का संकल्प लिया गया शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण

Don't Miss

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का रतलाम में स्वागत किया गया~~~विद्यार्थियों को उनके स्कूल किसी दुकान विशेष से पाठ्य सामग्री क्रय करने के लिए बाध्य नहीं करें यह सुनिश्चित किया जाए कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश~~स्‍पर्श कुष्‍ठ जागरूकता अभियान की जिला स्‍तरीय अंतर्विभागीय समन्‍वय बैठक संपन्‍न~~~उत्कृष्ट कार्य करने पर मंत्री श्री काश्यप ने आबकारी विभाग के अधिकारियो को पुरुस्कृत किया~~~परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के टिप्स सुनकर किया अमल कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में छात्राओं ने शिक्षकों के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं रखीं !!!

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

रतलाम में हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार, मैग्जीन सहित तीन पिस्टल बरामद

झाबुआ7 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रमाण पत्र भेंट किया

झाबुआ7 hours ago

छात्राओं की शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका निलंबित+++++ प्राचार्य को नोटिस, छात्राओं की मांग अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध रहेगा****** जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदनो पर सुनवाई करते हुए निराकरण के संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश !

झाबुआ8 hours ago

प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से -प्रशासन के 10 समाचार पीआरओ की कलम से –

झाबुआ8 hours ago

नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा वेतन समस्या को लेकर कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री को आवेदन दिया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!