Connect with us

अपना MP

2 हजार 501 व्यक्तियों को भोजन प्रदाय

Published

on

झाबुआ

कोविड -19 (कोरोना वायरस) संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला स्तर से अब तक सर्दी, खांसी के मरीजों के साथ आईसोलेषन वार्ड क्वारेंटाइन केन्द्र एवं बाॅर्डर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस के लोग, आंगनवाड़ी एवं आषा कार्यकर्ता के कुल 321 सेम्पल जांच के लिए भेजे गये है। जिनमें से 271 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जिनमें से एक भी सेम्पल की जांच रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव नहीं पाया गया है। इसी प्रकार 62 सेम्पलों की जाॅंच रिपोर्ट आना षेष है। जिले में कुल 318 लोगों को कोरेण्टाइन सेन्टर में रखा गया है। ज्ञात हो की जिले में कुल 8 आईसोलेसन वार्ड हैं। 46 क्वारेंटाइन केन्द्र है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्तर पर आर आर टी टीमों की संख्या झाबुआ मुख्यालय पर 2, राणापुर, मेघनगर, थान्दला, तथा पेटलावद में एक-एक और रामा में दो इस प्रकार कुल 8 आर आर टी टीम हैं। कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने अवगत कराया कि मंगलवार को 2 हजार 501 जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन प्रदाय किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जिले में अब तक कुल 18 व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर, धारा 151 के तहत 4 प्रकरण तथा 17 व्यक्तियों को अस्थाई जेल में निरूद्ध किया गया। झाबुआ जिले के अन्य राज्यों में फसे हुए मजदूरों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के तहत 642 व्यक्ति पात्र पाए गए हैं। इन पात्र व्यक्तियों को राषि उनके खातों में जमा कर दी गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 minutes ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ21 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ22 hours ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ23 hours ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!