Connect with us

झाबुआ

बिना नेम प्लेट के पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मा का रहा सरल स्वभाव

Published

on

 

ग्रमीण स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा था संवाद

राजनीति शब्द का स्वाद एक ऐसा स्वाद है जिसको हर कोई व्यक्ति,शख्स स्वाद लेना चाहता है चाहे वो मंडल अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष हो या किसी भी प्रकार का कोई पद उसका बखान अपने अपने स्तर से दोपहिया वाहन या चार पहिया वाहन में नेम प्लेट लगा कर करते हुए अपने रोब को बताते हुए निकलते रहते है,जिले या प्रदेश में कोई शायद ऐसा ही जिला अध्यक्ष होगा जिसने अपने कभी राजनीति जीवन मे चाहे दो पहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन में नेम प्लेट लगाकर अपना प्रदर्शन नही किया हो,20साल की राजनीति की शुरुवात करने वाले इस शख्स ने संघ,एबीवीपी,युवा मोर्चा,भाजपा में पद का सम्पूर्ण जवाब दारी के साथ निर्वहन किया अपितु ग्रामीण स्तर के हर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क रहता है,जी हां हम बात कर रहे है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की जिन्होंने अपने राजनीति केरियर में हर वर्ग,हर आयु वाले के साथ कार्य करके पार्टी के प्रति वफादारी करते पार्टी को मजबूत किया,कार्यकर्ता,मंडल उपाध्यक्ष, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, भाजपा मीडिया प्रभारी,जिला उपाध्यक्ष,जिला कार्यालय मंत्री,जिला महामंत्री,उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के पद का सफल संचालन करते हुए,राजनीति का लोहा मनवाया है,झाबुआ जिला जो कभी गुटों में बट गया था शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने से सब पार्टी लेवल पर एक हो गए,निष्पक्ष स्वभाव के धनी शर्मा ने कभी गुट को जन्म नही देते हुए आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी को पार्टी के प्रति समर्पित किया है।वही पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा पत्रकार भी रहते हुए अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाया है,अधिमान्य पत्रकार होने के साथ प्रेस क्लब के महासचिव होने के साथ अपने पद का कभी दुरुपयोग नही करते हुए सकारत्मक पहल ही करते आये है,वही पत्रकार संगठन के कई पदों पर रहते हुए कभी भी अपने वाहन पर नेम प्लेट नही लगाई।

शर्मा का कार्यकाल शानदार और जानदार रहा
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने अपने जिला अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान कहीं शानदार उपलब्धि भाजपा को दिलाई है,पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने विधानसभा चुनाव झाबुआ का जिताया वही लोकसभा में अपनी चाणक्य नीति से चुनाव जिताया, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धार,रतलाम और झाबुआ में मंच साझा किया वही एक बार झाबुआ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मंच को भी साझा किया,वही अपने कार्यकाल के दौरान हुई उपलब्धि को प्रादेशिक स्तर पर भी सराहा गया,शर्मा के सौम्य स्वभाव के चलते ही ग्रामीण पार्टी कार्यकर्ता बेझिझक होकर कभी भी अपनी समस्या से अवगत कराते थे वही बाद में शर्मा द्वारा उक्त अधिकारी या कर्मचारी द्वारा समस्या को समझाने का प्रयास भी सफल कराया जाता था,बाद अपने कार्यकर्ताओं को उक्त मामले की जानकारी भी दी जाती थी,शर्मा के जिला अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान हर कार्यकर्ता के बीच में एक सौम्य स्वभाव की छाप छोड़ी है जो यदा-कदा ही जिला अध्यक्ष के प्रति रहती है।

विपक्ष के तौर पर पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मा ने मंडल स्तर से लेकर जिला मुख्यालय पर शाशन की गलत नीति का किया विरोध
15साल के राज में भाजपा ने जो योजनाए प्रदेश के हर तबके के लिए संचालित की थी उसको कांग्रेसः सरकार ने बन्द करते हुए गरीबों को खून के आंसू रुलाए थे परंतु भाजपा ने कभी भी कथनी और करनी में अंतर ना रखते हुए विपक्ष में भी रहते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में जिला स्तर पर कांग्रेस शाशन के खिलाफ धरना प्रदर्शन और ज्ञापन आदि कार्यक्रम करते हुए गरीब तबके की आवाज को उठाया वही पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मा द्वारा कांग्रेस शासन के राज में में हुए घोटाले को भी उजागर करते हुए जनता में अपनि अमिट छाप छोड़ी।

बेदाग छवि के साथ निष्पक्ष रहा कार्यकाल
पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा का राजनीतिक जीवन बेदाग छवि के साथ बिना किसी गुटबाजी के साथ देखने को मिला वही पार्टी में विरोधाभास होने के चलते ही जिला अध्यक्ष का निर्वाचन ऐसे समय में किया गया जब प्रदेश में भाजपा की सरकार मौजूद थी वही झाबुआ की राजनीति से प्रदेश संगठन भली-भांति वाकिफ थी ऐसे में पार्टी के अंतर कलह के चलते हैं जिला अध्यक्ष का चयन पार्टी के उस समय के जिला उपाध्यक्ष रहे ओम प्रकाश शर्मा को जिला अध्यक्ष की कमान सोपी गई वहीं बिना गुटके चलते हैं पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी के हर कार्यकर्ता पदाधिकारी से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए पार्टी को बिना किसी गुटबाजी और निष्पक्ष के साथ कार्य संगठन के दिशा निर्देशन में मंडल स्तर,बूथ स्तर,पन्ना प्रमुख आदि पार्टी की संरचना पर कार्य किया,तत्कालीन जिला अध्यक्ष शर्मा का किसी भी गुट से नहीं होना पार्टी के लिए अच्छा साबित हुआ,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा का कार्यकाल बेदाग छवि के साथ निष्पक्ष कार्यकर्ता पर आधारित रहा।

प्रदेश संगठन का आभार मानते हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया
पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रदेश संगठन के निर्णय पर खरा उतरते हुए 2साल के जिला कार्यकाल में ग्रामीण स्तर,मंडल स्तर,विधानसभा स्तर, लोकसभा स्तर पर पार्टी की सभी गतिविधियों को समय समय पर पूर्ण करते हुए कार्य किया,वही पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश संगठन का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया,वही पूर्व जिला अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी,सभी मोर्चे के जिला अध्यक्ष,पदाधिकारी सभी मंडलो के अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी,सदस्य,कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधि,सरपंच सहित सभी के द्वारा प्राप्त सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आभार माना।वही पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मा ने जिले के नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक को बधाई देते हुए आगामी पार्टी कार्यक्रम में दोगुने उत्साह के साथ कार्य करने का संदेश दिया है।

पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मा ने माना पत्रकार समाज का आभार
पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने जिले के समस्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,प्रिंट मीडिया,शोशल मीडिया सहित जिले की समस्त सामाजिक संगठनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार मानते हुए कहा कि मेरे दो साल के कार्यकाल में जिले के सभी पत्रकारो का सहयोग मिला है और आगे भी मिलता रहेगा ऐसी मेरी आपसे उम्मीद है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!