Connect with us

RATLAM

ममता सरकार को बर्खास्त किया जाए:- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय संदेशखाली मे घटित अत्याचारों के खिलाफ भाजपा का राष्ट्रव्यापी धरना

Published

on

ममता सरकार को बर्खास्त किया जाए:- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय
संदेशखाली मे घटित अत्याचारों के खिलाफ भाजपा का राष्ट्रव्यापी धरना

रतलाम 01 मार्च 2024/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आव्हान् पर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मे महिलाओं पर घटित अपराधों एवं अत्याचारों के खिलाफ सभी जिलों एवं प्रमुख शहरों मे धरना प्रदर्शन किया गया। रतलाम के अम्बेडकर सर्कल के समीप भाजपा नेताओं ने धरना देते हुए बंगाल सरकार की कड़ी निंदा की और महामहिम राष्ट्रपति से ममता बैनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहित जिला, मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने धरना प्रदर्शन मे कहा कि महिलाओं पर जब भी अत्याचार होगा, तब भाजपा चुप नही बैठेगी। देश मे आज इसी कारण सभी जगह धरना प्रदर्शन किए जा रहे है। कांग्रेस गठबंधन बंगाल की सरकार को समर्थन कर महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता दिखा रहा है। बंगाल मे गुंडे शहाजँहा शेख ने लूट मचा रखी है। उसे तत्काल फांसी दी जानी चाहिए। धरना प्रदर्शन मे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा महिला उत्पीडन के खिलाफ रही है और आज भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए धरना दे रही है। आरडीए के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने कहा कि बंगाल मे सालों से गुंडा राज चल रहा है। कांग्रेस गठबंधन की सरकार के संरक्षण मे महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। ऐसी सरकार को सत्ता मे रहने का कोई हक नही है।

भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने प्रदर्शन मे घोषणा की बंगाल की सरकार का जो भी मुह काला करेगा। उसे 25 हजार रूपए ईनाम दिया जायेगा। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शन को जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार शर्मा, विनोद यादव,मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, धर्मेन्द्र सिंह देवडा, हेंमत राहोरी, सहित पवन सोमानी, विवेक शर्मा, अनुज शर्मा, भगत सिंह भदौरिया, राजेश राका, दिव्या शर्मा, विवेकानंद चैधरी, प्रवीण सोनी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ, आई टी.सेल जिला संयोजक नीलेश राव, शुभेन्द्र सिंह गुर्जर, नीतिन लोढ़ा, सलीम आरिफ, स्वप्निल उपाध्याय, कमल सिलावट, गौरव त्रिपाठी, विजय पोरवाल, सुशील सिलावट, धीरज प्रजापत, संतोष बैरागी, अनिता कटारा, राजेन्द्र सिंह चैहान, राहुल निन्धाने, जंयतीलाल, सोनू चैहान, कैलाश गुर्जर भरत तंवर, मदन सोनी, अनिल पोरवाल, राजेन्द्र पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। प्रदर्शन का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Up Next

एक जमाने में सबसे तेज ग्रोथ करने वाला स्वदेशी ब्रांड कहां चूक कर गया? ये जानना जरूरी है कि आखिर पतंजलि ने किस तरह से खुद की मार्केटिंग की थी, कैसे वो घर-घर तक पहुंचा। ये वो फैक्टर हैं जो पतंजलि की गिरावट की असल कहानी बताने का काम भी करते हैं।

Don't Miss

प्रधानमंश्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत रतलाम जिले के पौने दो सौ करोड रुपए से अधिक राशि के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया****मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जिले की ढाई लाख से अधिक लाडली बहनों के खातों में 1 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ यादव 30 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि अंतरित करेंगे****कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक मार्च को लाड़ली बहनों के खातों में राशि हस्तांतरित की जायेगी सामूहिक विवाह समारोह फिजूलखर्ची रोकने का सशक्त माध्यम है तय समय पर होगा जमीन का नामांतरण, बँटवारा और सीमांकन मुख्यमंत्री आष्टा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में हुए शामिल विवाह सम्मेलन में 748 कन्याओं का विवाह एवं 179 निकाह हुये////

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर6 hours ago

अलीराजपुर – खट्टाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ।

झाबुआ7 hours ago

बंदर की पकड़ने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से सक्रिय.                                                                                        अमले को मिली सफलता बंदर आया कैद मे.

RATLAM23 hours ago

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडलों में प्रचार हेतु रवाना किए रथ  **** भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर से की नेता प्रतिपक्ष के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग**** सेक्टर संयोजक एवं बडावदा मंडल प्रभारी की नियुक्ति

RATLAM23 hours ago

प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया**आयोग को प्रतिदिन दी जाने वाली रिपोर्ट में ढिलाई नहीं बरती जाए प्रेक्षकगणों द्वारा लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में बैठकें ली गई**माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ**प्रेक्षकों ने सिविजिल तथा वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया***आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त***जिला जिला चिकित्सालय रतलाम में आगजनी से बचाव के लिए किया गया मॉकड्रिल***

अलीराजपुर24 hours ago

अलीराजपुर – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अरुण यादव कल जिले के दौरे पर ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!