Connect with us

झाबुआ

झाबुआ- भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदार हुए सक्रिय…..

Published

on

झाबुआ- भाजपा जिलाध्यक्ष की फैरबदल होने के बाद तथा जिलाध्यक्ष पद पर लक्ष्मणसिंह नायक की ताजपौशी केे बाद अब जिले के 18 मंण्डलो मे भी अध्यक्ष पद को लेकर मैराथन दौड शुरू हो गई है। झाबुआ नगर मंडल को लेकर पुरे नगर के राजनीतिक हलको में अब चर्चा का माहौल गर्माता जा रहा है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिये अंकुर पाठक,पूर्वेश कटारिया, प्रमोद कोठारी, नाना हेमेन्द्र राठौर , भूपेश सिंगोड का नाम चर्चा में बना हुआ है। वैसे नगर में इस बात को लेकर चर्चा बनी हुई है कि सांसद गुमानसिह डामोर की सहमति से नगर मंडल झाबुआ के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो सकती है। किन्तु नगर में यह भी चर्चा है कि इस पद के लिये भी आरएसएस की हरी झंडी मिलना जरूरी है।

भाजपा संगठनात्मक चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार हुए सक्रिय और अपने आला नेताओं से सतत संपर्क में है वहीं  झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए भी कई दावेदार है जो विगत कई वर्षों से भाजपा के लिए कार्यकर्ता के रूप में सतत कार्य कर रहे हैं और भाजपा की रीति नीति को भी जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं उन्हें दावेदारों में से नगर मंडल अध्यक्ष झाबुआ के लिए एक सक्रिय कार्यकर्ता का नाम मुख्य रूप से सामने आ रहा है जो युवा होने के साथ-साथ विभिन्न परिस्थितियों में भी भाजपा का दामन थामे रखा |वह है  प्रमोद कोठारी | प्रमोद कोठारी अपने विद्यार्थी जीवन में ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में करीब 10 वर्षों तक काम किया |विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री पद पर करीब 3 वर्ष तक कार्य किया| पूर्व में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी कार्य कर अपनी अनूठी पहचान बनाई | इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बेहद करीबी माने जाते हैं और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का उन्हें वरदहस्त प्राप्त है इसके अलावा पूर्व के वर्षों में पंचायत चुनाव, नगर पालिका चुनाव, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में इन्होंने तन, मन , धन से भाजपा के लिए कार्य किया |इनका एक ही नारा था कमल खिलाना है भाजपा को जिताना है |इसके अलावा भाजपा एवं संगठन के आला नेताओं से सतत सीधे संपर्क में हैं जो उनकी दावेदारी को मजबूत करते हैं इसके अलावा झाबुआ में किसी भी गुटीय राजनीति का हिस्सा नहीं रहे हैं | संघ और भाजपा की गाइडलाइन अनुसार कार्य करने के कारण किसी भी तरह की गुटीय राजनीति में इनका हस्तक्षेप नहीं है |इसके अलावा भी पूर्व विधानसभा चुनाव में राऊ , सांवेर , महू विधानसभा में भाजपा के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया | इस प्रकार करीब 15 से अधिक वर्षों से इन संगठनों के माध्यम से भाजपा के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!