Connect with us

RATLAM

दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का समापन हुआ** स्वयं सहायता समूहों को 122 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया

Published

on

दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का समापन हुआ

रतलाम 07 मार्च 2024/ जिला कृषि विभाग आत्मा परियोजना तथा मिलेट मिशन के तहत रतलाम में आयोजित दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का समापन गुरुवार को हुआ। मेले में जिले के किसानों को उपयोगी जानकारी मिली, किसानों ने उन्नत खेती के गुर सीखें, वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिला, मिट्टी परीक्षण की सुविधा मिली, जैविक खेती की जानकारी मिली। मोटे अनाजों जैसे ज्वार, बाजरा, कोदो कुटकी, रागी पर उपयोगी ज्ञान मिला। 

मेले में कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा के वैज्ञानिक डॉक्टर सी.आर. कटवा द्वारा खरीफ फसलों जैसे सोयाबीन, मक्का, कपास पर उपयोग की जानकारी किसानों को दी गई। उद्यानिकी विभाग के श्री ओ.पी. ठाकुर ने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। मत्स्य विभाग के इंस्पेक्टर श्री दंडोतिया ने मछली पालन में तालाब अनुदान पर चर्चा की। ग्राम आम्बा के जैविक कृषक श्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने जैविक खेती पर किसानों को जानकारी दी। निजी कंपनियों के खाद एवं दवाई के स्टाइल प्रदर्शित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टॉल को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री दुर्गेश सुरोलिया ने किया। परियोजना संचालक श्री निर्भय सिंह नरगेश ने आभार माना।

स्वयं सहायता समूहों को 122 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया

कृषि विज्ञान मेले के प्रथम दिवस कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के 368 स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक उत्थान के लिए 122 लाख रुपए चक्रीय कोष की राशि का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी भी सुनाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, एनआरएलएम के जिला प्रबंधक श्री जेपीएस चौहान भी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर8 hours ago

अलीराजपुर – बड़े सहाब भाभरा मे पकडाया सट्टा , दो आरोपी पर मामला भी दर्ज , दोनों पार्टियों के विरोध के बाद भी क्यों नहीं हटा पा रहे विवादित भाभरा वाले सहाब को ।

झाबुआ11 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ11 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ11 hours ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर12 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!