Connect with us

RATLAM

बूथ गौरव सम्मान समारोह रतलाम के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में एक लाख पार का संकल्प पूरा करेंगे – मंत्री चेतन्य काश्यप विधानसभा चुनाव में जैसा कार्य कर लोकसभा चुनाव भी जिताएं – मंत्री नागर सिंह चौहान कार्यकर्ताओं का ऐसा सम्मान हर जिले और विधानसभा में होना चाहिए – लोकसभा प्रत्याशी अनिता चौहान

Published

on

बूथ गौरव सम्मान समारोह
रतलाम के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में एक लाख पार का संकल्प पूरा करेंगे – मंत्री चेतन्य काश्यप
विधानसभा चुनाव में जैसा कार्य कर लोकसभा चुनाव भी जिताएं – मंत्री नागर सिंह चौहान
कार्यकर्ताओं का ऐसा सम्मान हर जिले और विधानसभा में होना चाहिए – लोकसभा प्रत्याशी अनिता चौहान


रतलाम, 10 मार्च। 
विधानसभा चुनाव 2023 में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बूथों के कार्यकर्ताओं का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि के रूप में रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान उपस्थित रही। जिला संगठन प्रभारी प्रदीप पांडे्य, लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र भटनागर, लोकसभा संयोजक किशोर शाह एवं महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा भी मंचासीन रही। समारोह में 107 बूथों के कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर लोकसभा चुनाव में एक लाख पार की जीत का संकल्प लिया।


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारे लिए गौरव की बात है। बूथ गौरव सम्मान समारोह ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने जा रहा है, जिन्होने विधानसभा चुनाव में पार्टी का गौरव बढ़ाया। लोकसभा चुनाव की शुरूआत हो चुकी है। भाजपा एक विचार पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए विधानसभा चुनाव के दौरान जब हमारे कार्यकर्ताओं ने 56 हजार से जीत का संकल्प लिया, तो उसे उस विचार के साथ ही पूरा भी किया। चुनाव में मैंने कहा था कि बूथ पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान होता है तो हम 56 हजार से जीत सकते हैं और 107 बूथों पर यह लक्ष्य पूरा हुआ।


श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा को मिले वोट रतलाम नगर के विकास के साथ मोदीजी का वोट है, मोदीजी की गारंटी का वोट है। मोदीजी के सम्मान से हमारा गौरव बढ़ता है। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने एक लाख पार का जो लक्ष्य लिया है, उसे पूरा करने का संकल्प भी अवश्य पूरा होगा। हम सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट को रतलाम नगर ही लोकसभा जीता देगा। डबल इंजन की सरकार रहेगी तो विकास तेजी से होगा। लोकसभा के इस चुनाव को आमजन रतलाम के विकास के साथ जोड़कर देखें, तभी कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी।
वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि हम सब एक विचार के लिए और देश के लिए काम करते है। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जैसा कार्य किया है, वैसा ही लोकसभा चुनाव में भी करना है। आज पुराने कार्यकर्ताओं की पुण्याई के कारण हमारा इतना बड़ा संगठन खड़ा हुआ है। लोकसभा प्रत्याशी अनीता भी बूथ की कार्यकर्ता रही है। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है, जिसमें कौन व्यक्ति किस कुर्सी पर बैठ जाएं, यह कहा नहीं जा सकता है। अनीता इसका जीवंत उदाहरण है।


लोकसभा प्रत्याशी अनिता चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आपका मतदान मेरे लिए नहीं, रतलाम के लिए, मध्यप्रदेश के लिए, देश के लिए और नरेंद्र मोदी जी के लिए होगा। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदान करना है और कराना हैं। मोदी जी ने विकसित भारत का भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में हर कार्यकर्ता को योगदान देना है। रतलाम में बूथ कार्यकर्ता सालों से बहुत मेहनत करते आ रहे है। ऐसे सम्मान समारोह हर जिले और विधानसभा में होना चाहिए।
जिला संगठन प्रभारी प्रदीप पांडे्य ने इससे पूर्व कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी, संगठन, विजय के अभियान की जान होता है। प्रधानमंत्री जी भी बोलते है कि बूथ जीता, चुनाव जीता और रतलाम में कार्यकर्ताओं ने यहीं करके इतिहास रचा है। मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं के सम्मान का यह पहला कार्यक्रम हो रहा है। मोदी जी ने 400 पार की कल्पना कार्यकर्ताओं के भरोसे की है। बूथ एवं पार्टी का कार्यकर्ता सशक्त होगा तो जीत सुनिश्चित होगी। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर अपार उत्साह है। पार्टी प्रत्याशी के प्रथम प्रवास में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में हुआ जोरदार स्वागत इसका प्रतीक है। भाजपा जो कहती है वह करती है। लोकसभा का यह चुनाव तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जीतकर भाजपा नया इतिहास रचेगी। आरंभ में मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, पीरूलाल सोवणचा, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, सुबेंद्र गुर्जर एवं अनिता कटारा ने किया। समारोह का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा द्वारा किया गया। आभार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर8 hours ago

अलीराजपुर – बड़े सहाब भाभरा मे पकडाया सट्टा , दो आरोपी पर मामला भी दर्ज , दोनों पार्टियों के विरोध के बाद भी क्यों नहीं हटा पा रहे विवादित भाभरा वाले सहाब को ।

झाबुआ11 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ11 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ11 hours ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर12 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!