Connect with us

RATLAM

भाजपा के सभी मोर्चा चुनाव मे अब की बार 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति मे लग जाए:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय

Published

on

भाजपा के सभी मोर्चा चुनाव मे अब की बार 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति मे लग जाए:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय
रतलाम 20 मार्च 2024/ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पैलेस रोड़ स्थित भाजपा के जिला कार्यालय मे पार्टी के सातों मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने “अब की बार 400 पार” का लक्ष्य पूरा करने का आव्हान् किया। उन्होने कहा सभी मोर्चा कार्यकर्ता बूथ विजय अभियान के तहत् घर-घर जाए और आमजन को भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यो की जानकारी देकर अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष मे मतदान करने के लिए प्रेरित करे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे भाजपा के सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने उन्हे बूथ विजय अभियान के तहत् दिए जाने वाले करणीय कार्यो की जानकारी देते हुए प्रत्येक कार्य मे सक्रियता पूर्वक योगदान देने पर बल दिया। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव सह संयोजक एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने भी मार्गदर्शन दिया। बैठक मे मोर्चा पदाधिकारी हरिराम शाह, रवि निन्धाने, अनुकुल सोनी, सोमेश पालीवाल, राकेश पाटीदार, विप्लव जैन, मसंूर जमादार, अनिता कटारिया, अनिता पाहूजा, मंसूर जमादार, कन्हैयालाल पाटीदार, रामसिंह सिसोदिया, बद्रीलाल चैधरी, सुदीप पटेल, दिनेश राठौड़, करण वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।


महिला मोर्चा जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न
रतलाम 20 मार्च 2024/ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कार्यालय मे भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव मे पार्टी के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान कराने पर बल दिया। श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण के कार्य किये है। इस चुनाव मे पार्टी ने हर बूथ पर 370 मत बढाने का लक्ष्य रखा है। सभी जनप्रतिनिधि इसे पूरा करने मे लग जाये चुनाव के लिए इन दिनों बूथ विजय अभियान भी चल रहा है, जिसमें सभी अधिक से अधिक सहभागिता कर उसे सफल बनाए। बैठक मे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर5 hours ago

अलीराजपुर – बड़े सहाब भाभरा मे पकडाया सट्टा , दो आरोपी पर मामला भी दर्ज , दोनों पार्टियों के विरोध के बाद भी क्यों नहीं हटा पा रहे विवादित भाभरा वाले सहाब को ।

झाबुआ8 hours ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ8 hours ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ8 hours ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर10 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!