Connect with us

झाबुआ

झूठी बात के साथ भ्रम फैलाने में कांग्रेस माहिर , हम जनहितैषी कार्यों के बल पर जीतेंगे – वन मंत्री श्री नागरसिंह चौहान  सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए यह चुनाव स्वर्णिम अवसर

Published

on

झूठी बात के साथ भ्रम फैलाने में कांग्रेस माहिर , हम जनहितैषी कार्यों के बल पर जीतेंगे – वन मंत्री श्री नागरसिंह चौहान 
सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए यह चुनाव स्वर्णिम अवसर
झाबुआ। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे जनहितैषी कार्यों के कारण चुनावी दृष्टि से माहौल बहुत अच्छा है लेकिन हमें कांग्रेस द्वारा फैलाए जाने वाले झूठ से जनता को अवगत कराना भी जरूरी है। कांग्रेस , विशेष रूप से चुनावों के दौरान झूठी बात फैला कर भ्रम की स्थिति बनाते हुए फायदा लेने में माहिर है। कई बार मतदाता स्वयं यह अनुभव करता है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। हमें कांग्रेस द्वारा फैलाए जाने वाले ऐसे झूठ , फरेब और भ्रम के संबंध में जनता के बीच जाकर स्थिति स्पष्ट करते हुए , सही बात रखना जरूरी है।   भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्यों के कारण हमारी जीत निश्चित है। उक्त विचार वन मंत्री मप्र शासन श्री नागरसिंह चौहान ने जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक में व्यक्त किए। जिले के समस्त मंडल अध्यक्षों के समक्ष उन्होंने कहा संगठन का कोई भी काम छोटा नहीं होता। आज संगठन के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जो बड़े पदाधिकारी है। वे संगठन का काम करते-करते ही आगे बढ़े हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री श्री अमित शाह स्वयं बताते हैं कि वह पन्ना प्रमुख रहे हैं। लोकसभा चुनाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। हमें अपने कार्यक्षेत्र में नियमित जाना चाहिए , भले ही हमें कम लोग ही क्यों ना मिले लेकिन संपर्क नियमित बनाए रखे।
        वन मंत्री श्री चौहान ने कहा संगठन में पद लेना आसान हो सकता है लेकिन अच्छा कार्यकर्ता बनकर सौंपे गए कार्य को जिम्मेदारी के साथ निभाना बहुत जरूरी है। लोकसभा चुनाव एक स्वर्णिम अवसर हैं, संगठन के लिए किए जाने वाले कार्य को दर्शाने के लिए। संगठन की रचना अनुरूप सारे कार्य केंद्र से प्रदेश और फिर संभाग , जिला , मंडल , शक्ति केंद्र और फिर बूथ स्तर तक लगातार जारी है लेकिन जरूरी है कि हम ऑनलाइन डाटा के रूप में भी किए गए कार्य को दर्शाए।उन्होंने कहा , एक दौर था जब भाजपा की नगरीय बैठकों तक में बहुत ही कम संख्या रहती थी लेकिन आज स्थिति यह है की ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक स्थल पर समय पूर्व पहुंचकर अपनी सक्रियता दर्शा रहे हैं। मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारी जब जमीन पर कार्य करते हुए उतरते हैं तो उसका एक अलग प्रभाव पड़ता है। आप लोग शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर जाएं और संपर्क को और अधिक बढ़ाएं।
       आज लगभग क्षेत्र का प्रत्येक परिवार भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभार्थी है। संगठन द्वारा दिए गए नारे हमारे लिए उपयोगी हो सकते हैं लेकिन हमें जमीन पर मेहनत करना ही है। सोशल मीडिया के दौर में लंबे चलना है तो ऐसी पद्धति अपनाए कि जमीनी राजनीति करते हुए हम लगातार आगे बढ़ते रहें। राजनीति में सफलता जमीनी कार्यों से अधिक तेजी से मिलती है।
विकास एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और भारतीय जनता पार्टी ऐसे विकास को लगातार गति देने वाली पार्टी के रूप में ही जानी जाती है। अब हमें अपनी पहचान बनाए रखने के साथ विकास के मुद्दों के बल पर अधिक से अधिक जन समर्थन पाना है।
          भाजपा कार्यकर्ता समाज में भी सक्रिय रहते हुए अपने संपर्क में आने वालों के सुख – दुख में जाते हैं। लगातार संपर्क बनाने के साथ संपर्क में आने वाले को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं , यह भी जानकारी में रखना जरूरी है। साथ ही सामाजिक हित की गतिविधियों को और गति देते हुए सामाजिक विकास के लिए ग्राम केंद्र और बूथ स्तर तक सक्रियता बनाए रखना जरूरी है।
          इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानू भूरिया ने कहा भारतीय जनता पार्टी संगठन के विभिन्न अभियानों में हम लगातार काम कर रहे हैं लेकिन जरूरी है कि हम अपने किए गए कार्य को व्यवस्था अनूरुप ऑनलाइन रूप से भी संगठन के समक्ष नियमित रूप से प्रस्तुत करते रहें। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब हमारी सक्रियता लगातार बढ़ती रहेगी , साथ ही हमें अपने किए गए कार्य की रिपोर्ट भी अपने वरिष्ठ को देने के साथ संगठन एप पर लगातार देते रहना जरूरी है।
         उक्त जानकारी देते हुए लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया इस महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक में पूर्व भाजपा  जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार – श्री शैलेष दुबे , जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र उपाध्याय , श्री प्रवीण सुराणा , लोकसभा कार्यालय संयोजक श्री ओपी राय , नगर मंडल अध्यक्ष श्री अंकुर पाठक, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोहर मोदी सहित जिले के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!