Connect with us

झाबुआ

योग यूनिटी ,कम्युनिटी,और इम्युनिटी का प्रभावशाली प्रकल्प–सांसद गुमानसिंह डामोर. |

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र सोनी की रिपोर्ट…….

योग से निरोग रह कर स्वस्थ मन एवं स्वस्थ तन से देश को मजबूत बना सकते हैं -लक्ष्मणसिंह नायक

भारतीय जनता पार्टी ने मनाया विश्व योग दिवस

झाबुआ । आज पूरे विश्व में सातवा विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है जिसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को जाता है जिनके प्रयासों से 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया है योग एक ऐसा प्रकल्प है, जिसके माध्यम से यूनिटी, कम्युनिटी, एवं इम्यूनिटी तीनों के लिए बहुत ही सशक्त माध्यम है योग के माध्यम से जहां सामुदायिक एकता उत्पन्न होती है वही मानव शरीर में प्रतिरोधात्मक शक्ति उत्पन्न होती है ।योग हमारा प्राचीन विज्ञान है,जिसे आज पूरे विश्व ने स्वीकार किया है ।योग सभी को जीवन जीने की कला सिखाता है ।उक्त बात सांसद गुमानसिंह डामोर ने जिला भाजपा कार्यालय पर प्रातः विश्व योगदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही ।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित हुआ है ।पूरे संसार मे योग स्थापित करने का श्रेय भारत को मिला है ।स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है ।योग राष्ट्र और मानव समाज के लिए उपयोगी होकर इसे नियमित रूप से करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर योग दिवस के अवसर पर योग का कार्यक्रम हुआ इस अवसर पर योग का प्रशिक्षण अजय पोरवाल ,रमेश शर्मा ने दिया | सांसद गुमान सिंह डामोर और जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक की गरिमामय में उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर शांतिलाल बिलवाल , धनसिंह बारिया , विजय नायर, विजय चौहान ,राजमल पडियार , नाना राठौर ,राजेश मेहता , नगर मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादिया , पार्षद पपीश पानेरी ,पुनीत जोशी, मनीष माहेश्वरी ,अरविंद दातला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!