Connect with us

झाबुआ

अरोड़ा आइसना के मध्यप्रदेश व गुजरात राज्य के संगठन प्रभारी नियुक्त…………

Published

on

पत्रकार साथियों ने दी बधाईयां……

 

झाबुआ । जिले के वरिष्ठ पत्रकार व “आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन (आइसना) के प्रदेश उपाध्यक्ष कुन्दन अरोड़ा को संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई ।

आइसना के प्रदेश अध्यक्ष विनय जी. डेविड की अनुशंसा व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी की सहमति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी ग्यारसीलाल शर्मा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन प्रभारी मनोनीत करते हुए मध्यप्रदेश व गुजरात राज्य का प्रभार सौपकर दोनो राज्यो में संगठन पदादिकारियो का मनोनयन करने व संगठन को सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौपी गई ।

झाबुआ जिले में विगत 45 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारीता के क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार व संपादक कुन्दन अरोड़ा विगत 30 वर्षों से आइसना संगठन से जुड़े होकर विगत 10 वर्ष तक आइसना संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर संगठन व पत्रकारों के हितों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है । आदिवासी अंचल में 40 वर्ष से आज़ाद भूमि समाचार पत्र का संपादन कर रहे व 11 वर्ष से प्रदेश शासन से अधिमान्य पत्रकार होकर उनकी पत्रकारों व संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई ।

कुंदन अरोड़ा को राष्ट्रीय कमेटी में प्रतिनिधित्व एवं दो राज्यों का प्रभारी बनाए जाने को लेकर मध्य प्रदेश की इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव शंकर त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ग्यारसी लाल जी शर्मा जी का मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है, विश्वास दिलाया है कि संगठन के दायित्व को निभाने का कार्य मध्य प्रदेश कमेटी बखूबी निभायेगी । अपनी नियुक्ति पर कुन्दन अरोड़ा ने राष्ट्रीय व प्रदेश इकाई के पदादिकारियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे शीघ्र ही मध्यप्रदेश व गुजरात का भ्रमण कर दोनो राज्यो में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में योग्य पदादिकारियो का चयन कर नियुक्तियां करेंगे ।

मध्य प्रदेश कमेटी के प्रांतीय महासचिव श्री विनोद मिश्रा एवं प्रांतीय संगठन महासचिव श्री प्रशांत वैश्य ने कुंदन अरोरा को समस्त प्रदेश कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की है।
कुन्दन अरोड़ा की नियुक्ति पर झाबुआ अलीराजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार साथियो सर्वश्री सुरेंद्र कांकरिया, हरेंद्र शुक्ला, यशवंत भंडारी, रघु कोठारी, सुरेंद्र वर्मा, विमल जेन, संजय जैन, मनोज चतुर्वेदी, धर्मेंद्र पांचाल, संजय भटेवरा, मुकेश अहिरवार, मनोज जानी, गणेश वैद्य, मनीष कुमठ, नरेंद्र पवार, गणेश पोरवाल, ललित जैन, चंदू प्रेमी, मनोज मेहता, ललित पारिख, सिद्धार्थ कांकरिया, साबिर मंसूरी, गोपाल ठाकुर, रितेश गुप्ता, कमलेश जेन, मनोज उपाध्याय, अक्षय भट्ट, आत्माराम शर्मा, जमील खान, मनीष अहिरवार, शाहिद खान, कमलेश तलेरा, हरीश पांचाल, जावेद खान, दिनेश वैरागी, कादर खान, राजू धानक, पवन नाहर, माणकलाल जेन सहित अनेक पत्रकार साथियो ने बधाई दी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ16 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!