Connect with us

झाबुआ

पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध रखना हमारा दायित्व है- टीआई सुरेंद्र सिंह गडरिया. …… झाबुआ थाना प्रभारी व समस्त स्टाफ ने थाना परिसर मे किया पौधारोपण……

Published

on

 

झाबुआ- जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन में झाबुआ थाना परिसर में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने मय स्टाफ के वृक्षारोपण किया । वृक्षारोपण में छायादार , फलदार पोधे लगाये गए |इस अवसर पर पुलिस स्टाफ द्वारा थाना प्रागण में 61 पोधे लगाये गए | झाबुआ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया  जिला पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता जी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण  किया जा रहा है। पर्यावरण का मानव जीवन में बहुत महत्व है। हमें प्रकृति की रक्षा करना चाहिए |पेड़ हमें ऑक्सीजन देते है पर्यावरण को प्रदूषित होने से भी बचाते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण सहजने की दिशा में कार्य करना चाहिए । पर्यावरण को शुद्ध रखना हमारा नैतिक दायित्व है और इसलिए पौधारोपण भी करना चाहिए | पुलिस कर्मियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर रखने का संदेश दिया गया |टी. आय. झाबुआ ने यह भी बताया कि समस्त पुलिस स्टाफ झाबुआ द्वारा भी थाना प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया |जिसमे 20 फलदार तथा 41 छायादार पोधे लगाये गए , जिनकी प्रतिदिन बारी  बारी से पुलिस स्टाफ द्वारा देखरेख की जाएगी व पौधों को पानी दिया जाएगा। वृक्षारोपण के दौरान थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया के अलावा समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद था |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!