Connect with us

झाबुआ

श्री लालूजी महाराज की पावन समाधि स्थल पर हुआ गुरुभक्तों का जमावड़ा……….

Published

on


झाबुआ/ कल्याणपूरा – पेटलावद रोड स्थित, बाबा रामदेव जी महाराज जी के परम भक्त व ईष्टधारी 1008 श्री लालूजी महाराज जी की पावन समाधि स्थल पर आज गुरुपूर्णिमा के पुण्यपर्व पर्व पर उनके भक्त शिष्यों का जमावड़ा हुआ।
कोरोना महामारी के चलते विगत चार-पांच माह से विभिन्न धार्मिक आयोजनों मैं भीड़ भाड़ एकत्रित न हो इस हेतु शासन की अनुमति ना मिलने के बावजूद भक्तो की भावना उन्हें रोक नही पा रही।
आज गुरुपूर्णिमा पर्व पर गुरु दर्शन हेतु गुरु भक्ति उन्हें गुरु के दर पर खिंच लाई। गुरुपूर्णिमा महापर्व की महिमा ही कुछ अदभुत है, जो शिष्य को अपने गुरु के प्रति समर्पण का भाव ह्रदय मैं स्वतः उत्पन्न करती है, ऐसी ही गुरु के प्रति भक्तो की भावना व समर्पण का भाव आज, झाबुआ जिले से महज बारह किलोमीटर दूर कल्याणपुरा के पेटलावद रोड स्थित श्री लालूजी महाराज की पावन समाधि स्थल पर देखने को मिली, जहां पर आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों से भक्तो द्वारा समाधि स्थल पर एकत्रित होकर शारीरिक दूरी रखते हुए, भजन, पूजन कर गुरु के प्रति गुरु भक्तो व शिष्यों ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की दर्शनार्थियों का यह क्रम दिनभर अनवरत चलता रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!