झाबुआ

मप्र कर्मचारी कांग्रेस की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा…… संगठन के परामर्शदाता पद पर शरत शास्त्री का मनोनयन किया गया…..

Published

on

झाबुआ से दौलत गाैलानी……….

झाबुआ। मप्र कर्मचारी कांग्रेस की बैठक गत 28 जुलाई, रविवार को स्थानीय डीआरपी लाईन स्थित सांई मंदिर पर आयोजित हुई। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी ने की। इस पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ मुख्य रूप से संगठन के परार्मशदाता पद पर शरतचन्द्र शास्त्री का सर्वसम्मित से नाम चुना गया।संगठन के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी ने बताया कि इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में पत्र सौंपने हेतु तैयार किया गया, कर्मचारी संगठन का विस्तार करने की कार्य-योजना बनाई गई। आगामी समय में सभी शासकीय 52 विभागों में संगठन का विस्तार करना आदि पर विचार-विर्मा कर रूपरेखा तैयार की गई।नव नियुक्ति परार्मशदाता श्री शास्त्री का किया स्वागतसाथ ही मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की अनुसशंसा पर सर्वसम्मित से संगठन का परार्मशदाता शरतचन्द्र शास्त्री को मनोनीत करने पर उनका जिलाध्यक्ष श्री सोलंकी द्वारा पुष्पामाला पहनाकर स्वागत करने के साथ उपस्थित संगठन के अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने भी भावभरा स्वागत किया। बैठक में संगठन के जिला सचिव प्रदीप मग, जिला वन कर्मचारी संघ से राजेन्द्र अमलियार, श्री डेनियल, गौरव दुबे आदि उपस्थित थे। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली।फोटो 009 -ः झाबुआ के डीआरपी लाईन स्थित साई मंदिर में मप्र कर्मचारी कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई।फोटो 010 -ः संगठन का परार्मादाता शरत शास्त्री को बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष श्री सोलंकी ने किया स्वागत।

Click to comment

Trending