Connect with us

झाबुआ

तत्कालीन थाना प्रभारी के कार्यकाल की जानकारी देने में झाबुआ पुलिस क्यों  आनाकानी कर रही है…?

Published

on



झाबुआ। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का किस तरह मजाक बनाया जा रहा है, यह झाबुआ पुलिस के एक मामले से समझा जा सकता है। यहां तत्कालीन प्रभारी थाना प्रभारी आर.सी.भास्करे के कार्यकाल से संबंधित जानकारी मांगने पर आवेदक को संतोषजनक जवाब देने के बजाय अलग-अलग तर्क देकर गुमराह किए जाने का आरोप सामने आया है । आवेदक ने बताया कि  20 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 6(1) के तहत आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी।

आवेदन में ये तीन प्रमुख जानकारियां मांगी गईं—
1.तत्कालीन थाना प्रभारी आर.सी.भास्करे के पदस्थापना से स्थानांतरण तक के कार्यकाल में हुई कुल वाहन चोरी, अन्य चोरी एवं लूट की घटनाओं की संख्या, संबंधित आवेदनों और एफआईआर की प्रमाणित प्रतियां। साथ ही ऐसे आवेदनों की जानकारी भी मांगी गई, जिन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
2.चोरी एवं लूट की समस्त घटनाओं में बरामद माल की जानकारी तथा कितने आवेदकों को उनका माल वापस लौटाया गया, इसका पूरा विवरण।
3.उपरोक्त संपूर्ण प्रक्रिया की सत्यापित प्रतिलिपि।
आवेदक के अनुसार, जानकारी के संबंध में एसडीओपी कार्यालय में संपर्क करने पर बताया गया कि मांगी गई जानकारी तृतीय पक्ष से संबंधित है। इस पर आवेदक ने सवाल किया कि यदि जानकारी तृतीय पक्ष की है तो उसे उपलब्ध नहीं कराने के लिए संबंधित व्यक्तियों के हस्तलिखित आवेदन कहां हैं…? इस सवाल पर कार्यालय की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया । आवेदक का यह भी आरोप है कि मांगी गई जानकारी के साथ कुछ ऐसी अतिरिक्त जानकारी भी संलग्न कर दी गई, जिसकी मांग आवेदन में नहीं की गई थी। इस संबंध में पूछने पर संबंधित कार्यालय ने गलती से जानकारी शामिल होने की बात स्वीकार की।
अब पुलिस अधीक्षक के सामने प्रथम अपील
निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रथम अपील दायर की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस कप्तान इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं और आवेदक को मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश देते हैं या फिर मामला विभागीय जवाबों में उलझकर रह जाता है।
सवाल यह है कि जब चोरी और लूट जैसी घटनाओं का सरकारी रिकॉर्ड मांगा जा रहा है तो उसे तृतीय पक्ष का हवाला देकर रोकने का आधार क्या है? आखिर सूचना का अधिकार अधिनियम नागरिकों को पारदर्शिता देने के लिए बनाया गया है या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगवाने के लिए…? प्रश्न यह है कि आखिर क्यों तत्कालीन थाना प्रभारी के कार्यकाल की जानकारी देने में पुलिस विभाग क्यों आनाकानी कर रहा है ऐसा इस कार्यकाल में क्या हुआ जो आरटीआई के तहत जानकारी नहीं दी जा सकती है । फिर भी यदि इस आरटीआई की किसी कारणवश उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो आवेदक द्वारा इसकी शिकायत IG और DIG को लिखित रूप में करने की बात कही है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग एवं सामाजिक संस्था व आईजा ने बच्चों को निःशुल्क वितरित किए मिठाईयाँ व पटाखे

झाबुआ1 day ago

तत्कालीन थाना प्रभारी के कार्यकाल की जानकारी देने में झाबुआ पुलिस क्यों  आनाकानी कर रही है…?

झाबुआ5 days ago

जनसुनवाई में एसपी श्री देवेन्द्र पाटीदार ने सुनी आमजन की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

झाबुआ6 days ago

वन विभाग की सामग्री खरीदी की निविदा में अनुभव की अनिवार्यता पर उठे सवाल, क्या चहेती फर्म को लाभ पहुंचाने की तैयारी

झाबुआ6 days ago

खजुरी के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!