Connect with us

झाबुआ

जनसुनवाई में एसपी श्री देवेन्द्र पाटीदार ने सुनी आमजन की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

Published

on





झाबुआ। आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से झाबुआ पुलिस द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर प्रकरणों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान महिला संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। झाबुआ पुलिस आमजन की शिकायतों के समाधान एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 minutes ago

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग एवं सामाजिक संस्था व आईजा ने बच्चों को निःशुल्क वितरित किए मिठाईयाँ व पटाखे

झाबुआ12 hours ago

तत्कालीन थाना प्रभारी के कार्यकाल की जानकारी देने में झाबुआ पुलिस क्यों  आनाकानी कर रही है…?

झाबुआ4 days ago

जनसुनवाई में एसपी श्री देवेन्द्र पाटीदार ने सुनी आमजन की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

झाबुआ5 days ago

वन विभाग की सामग्री खरीदी की निविदा में अनुभव की अनिवार्यता पर उठे सवाल, क्या चहेती फर्म को लाभ पहुंचाने की तैयारी

झाबुआ5 days ago

खजुरी के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!