Connect with us

झाबुआ

तेरापंथ समाज झाबुआ ने कोविड-19 को देखते हुए मास्क वितरित किए……

Published

on

नवीन तेरापंथ सभा अध्यक्ष ( 2020-22) मुकेश नागोरी के नेतृत्व में समाज जन ने 1500 मास्क नि:शुल्क वितरित किए……

झाबुआ – नवीन तेरापंंथ समाज अध्यक्ष मुकेश नागौरी के नेतृत्व में युवक परिषद व महिला मंडल के सहयोग से समाज जन ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए ग्रामीण जन व आम राहगीरों को मास्क वितरित किए और इसी को लेकर जन जागरूकता लाने का प्रयास किया , साथ ही सावधानी व सतर्कता बरतने हेतु अपील भी की |

यह जानकारी देते हुए तेरापंथ समाज के नवीन सचिव पंकज कोठारी (2020-22) ने बताया उपस्थित तेरापंथ समाज ने सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया और जय जय ज्योति चरण…… जय जय महाश्रमण ……के जय कारों के बाद , 17 जुलाई, शुकवार काे सुबह करीब 11 बजे समाज अध्यक्ष मुकेश नागोरी के नेतृत्व में तेरापंथ समाज ने कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए, जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से , सुरक्षा व बचाव हेतु हाथ ठेला व्यवसायी, ऑटो चालक , सड़क किनारे सब्जी बेचने बैठे ग्रामीण जन , आते जाते आम राहगीरों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के राहगीरों को जिन्होंने मास्क नहीं पहने हैं उन्हें समाजजन द्वारा सर्वप्रथम मास्क वितरित किए व इसके बाद मास्क पहनने के उद्देश्य को बताया |तेरापंथ समाज झाबुआ ने बस स्टैंड क्षेत्र , फव्वारा चौक होते हुए थांदला गेट और राजवाड़ा चौक पर नि: शुल्क मास्क वितरित किए |समाज जन ने करीब 1500 मास्क वितरित किए |इस वितरण के दौरान कई गा्मीणजन जिन्होंने मास्क नहीं पहने हैं ने स्वय आकर मास्क लिए |इस वितरण के दौरान प्राथमिक विधालय जुलवानिया के शिक्षक ने 50 मास्क, स्कूल के बच्चो के लिए मांग करने पर दिए गए |संपूर्ण कार्यक्रम में सभा सह -सचिव अशोक मांडोत, कोषाध्यक्ष मितेश गादीया, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष उमंग कांसवा, सचिव प्रमोद कोठारी, युवक परिषद सदस्य आशीष कांसवा ,मनोज कांसवा, वैभव कोठारी , पीयूष मूऩ्नत, महिला मंडल सचिव हंसा गादिया,सह सचिव मेगा कांसवा , समाज सुश्राविका उषा कांसवा आदि का सराहनीय सहयोग रहा |

नवीन तेरापंथ अध्यक्ष मुकेश नागाैरी ने  कोरोना महामारी से बचाव हेतु आमजन से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही घरों के बाहर निकले , घर के बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें, सामाजिक दूरी का पालन भी करें , बच्चों का विशेष ध्यान रखें | सावधानी अवश्य रखें , साथ ही सतर्कता से इस महामारी से जीत हासिल की जा सकती है |उन्होंने यह भी अपील की है सर्दी- खांसी, बुखार आने पर जिला चिकित्सालय में जांच अवश्य कराए |

तेरापंथ महिला मंडल सचिव श्रीमती हंसा गादीया ने आमजन से अपील की है हाथों को बार-बार मुंह पर ना लगाएं ,बार-बार हाथों को साबुन व पानी से धोएं , घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का उपयोग अवश्य करें | साथ ही शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ30 minutes ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!