Connect with us

झाबुआ

रोटरी क्लब झाबुआ द्वारा मास्क व सेनीटाइजर बाेतल का नि:शुल्क वितरण किया गया…………. 1300 मास्क एवं 100 सैनिटाइजर बाेतल का नि:शुल्क वितरण किया

Published

on

झाबुआ- रोटरी क्लब झाबुआ के सदस्यों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए गरीबजनों को मास्क एवं सैनिटाइजर बोतल का नि:शुल्क वितरण किया | साथ ही आमजन को इस महामारी से बचाव हेतु जागरूक भी किया |

रोटरी क्लब सचिव कार्तिक नीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई ,बुधवार को दोपहर करीब 11:00 बजे रोटरी क्लब झाबुआ द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु हाथ ठेला व्यापारियों , ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी बेचने आने वाले ग्रामीणजन व आम राहगीरों काे मास्क एवं सेनीटाइजर बाेतल का नि:शुल्क वितरण किया गया | रोटरी अध्यक्ष मनोज अरोरा,सचिव कार्तिक नीमा,वरिष्ठ रोटेरियन यशवंत भंडारी,उमंग सक्सेना, नीरज राठौर, मनोज पाठक,अमित जादौन, हिमांशु त्रिवेदी, अर्चना राठौर की उपस्थिति में करीब 1300 मास्क एवं 100 सेनीटाइजर बॉटल का वितरण किया गया। क्लब द्वारा बस स्टैंड से लेकर थांदला गेट तक विभन्न हाथ ठेला व्यापारियों , ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी बेचने आने वाले ग्रामीणजन को कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम के तहत समझाया गया की मास्क एवं सेनिटाइज़र का उपयोग कर किस तरह कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। सभी लोगो द्वारा रोटरी क्लब झाबुआ के इस जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गयी, साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु क्लब द्वारा दिए गए सुझाव का पालन करने का संकल्प लिया। विशेष सहयोग रोटरी क्लब के लिटरेसी चैयरमेन अमित जी जादौन का रहा जिन्होंने 100 बोटल सेनिटाइज़र प्रदान की |

राेटरी क्लब अध्यक्ष मनोज अरोऱा ने कोरोना महामारी से बचाव हेतु आमजन से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही घरों के बाहर निकले , घर के बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें, सामाजिक दूरी का पालन भी करें , बच्चों का विशेष ध्यान रखें | सावधानी अवश्य रखें साथ ही सतर्कता से इस महामारी से जीत हासिल की जा सकती है |उन्होंने यह भी अपील की है सर्दी- खांसी, बुखार आने पर जिला चिकित्सालय में जांच अवश्य कराए |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ30 minutes ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!