Connect with us

झाबुआ

*राजस्व महाअभियान 2.0*

*प्रदेश में जिले का 8वां स्थान रहा तथा जिले में तहसील पेटलावद प्रथम स्थान पर रही*

Published

on






झाबुआ 8 सितम्बर 2024।राज्य शासन द्वारा आमजन के लम्बित राजस्व कार्य जैसे नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा तरमीम व समग्र ई केवायसी को पूर्ण करने के उद्देश्य से 18 जुलाई से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में राजस्व महाअभियान 2.0 चलाया गया। अभियान का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल पाए इस हेतु कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में  विशेष राजस्व शिविरों के आयोजन की पहल को अपना कर बी-1 वाचन करवाया गया जिसमें मुख्यतः मृतक नामांतरण के आवेदनों का निराकरण किया गया।
          अभियान अंतर्गत 30 जून की समय-सीमा पार कर चुके नामांतरण, बंटवारा व अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों को चिह्नित कर प्राथमिकता से निराकृत किया गया। जिले में 30 जून की समय-सीमा पार कर चुके नामांतरण के 369, बटवारे के 58 व अभिलेख दुरुस्ती के 59 प्रकरणों का 100% निराकरण किया गया। उक्त के साथ ही जिले में नक्शा तरमीम के 29,999 तरमीम करते हुए 51.50% कार्य पूर्ण किया गया।
           शासन द्वारा दिये गए लक्ष्य के अनुरूप 76.38% कार्य पूर्ण कर प्रदेश में जिले का 8वां स्थान रहा तथा जिले में 78.33% कार्य पूर्ण करते हुए तहसील पेटलावद प्रथम स्थान पर रही।
          कलेक्टर नेहा मीना ने सभी राजस्व अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई दी तथा शासन द्वारा आगामी समय में प्रारम्भ होने वाले राजस्व महाअभियान 3.0 की तैयारी हेतु निर्देश भी दिए जिससे आम जन के यदि कोई शेष कार्य रह गए हों उनको भी समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

भारत का एक सरकारी स्कूल विश्व के टॉप- 3 स्कूल में शामिल सीएम राइस स्कूल के नवाचार अनुकरणीय कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप

झाबुआ11 hours ago

स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही*****जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये मिलेगी स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल

बड़वानी11 hours ago

जशन ए शाने रिसालत कान्फ्रेंस 24 को

झाबुआ12 hours ago

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

थांदला12 hours ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत दशहरा मैदान थांदला में मानव श्रृंखला एवं स्वच्छता शपथ संपन्न की गई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!